More
    Homeविदेशहोर्मुज स्ट्रेट के पास ऑयल टैंकर पर मिसाइल हमला, 3 भारतीय लापता

    होर्मुज स्ट्रेट के पास ऑयल टैंकर पर मिसाइल हमला, 3 भारतीय लापता

    Published on

    spot_img

    तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। होर्मुज स्ट्रेट के निकट एक ऑयल टैंकर पर हुए मिसाइल हमले में जहाज के इंजन रूम में आग लग गई। हमले के समय टैंकर पर कुल 28 लोग सवार थे, जिनमें 24 भारतीय नागरिक शामिल थे। अब तक 21 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 3 भारतीयों की तलाश जारी है।

    ‘सेत्तेबेल्लो’ नामक इस ऑयल टैंकर पर पलाऊ का झंडा लगा हुआ था। घटना के समय जहाज ओमान के सोहार बंदरगाह से लगभग 37 किलोमीटर दूर समुद्री क्षेत्र में मौजूद था। हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी संगठन या देश ने नहीं ली है। भारत सरकार ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा है कि ओमान स्थित भारतीय दूतावास लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। विदेश मंत्रालय के अनुसार स्थानीय प्रशासन और बचाव एजेंसियों के साथ समन्वय कर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    इस बीच क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में अमेरिका और ईरान के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हुए हैं। अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अमेरिका ने ईरान पर जवाबी हवाई हमले किए, जबकि ईरान ने हर कार्रवाई का जवाब देने की चेतावनी दी है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका रणनीतिक बढ़त बनाए हुए है और आने वाले दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। वहीं इजराइल ने भी संकेत दिए हैं कि जरूरत पड़ने पर ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई की जा सकती है।

    उधर, दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत और 15 लोगों के घायल होने की खबर है। कई इलाकों में इमारतों को नुकसान पहुंचा है और राहत-बचाव कार्य जारी है। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और होर्मुज क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं के कारण अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर भी चिंताएं बढ़ गई हैं।

    Latest articles

    अब क्या होगा ममता का?

    पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर मची कथित टूट-फूट ने...

    Delhi: तुगलकाबाद की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 3 की मौत; छत का ताला तोड़कर बचाई गईं जानें

    नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में गुरुवार देर रात एक पांच मंजिला...

    बुढ़ापा रोकने की दिशा में बड़ा कदम, इंसान पर पहली बार एंटी-एजिंग इंजेक्शन का परीक्षण

    बोस्टन। मेडिकल साइंस के सबसे महत्वाकांक्षी लक्ष्यों में से एक ‘रिवर्स एजिंग’ यानी उम्र...

    संघ प्रमुख मोहन भागवत की ट्रेन पर पथराव, शताब्दी एक्सप्रेस की खिड़की का शीशा टूटा

    कानपुर/फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक Mohan Bhagwat की यात्रा के दौरान गुरुवार...

    More like this

    अब क्या होगा ममता का?

    पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर मची कथित टूट-फूट ने...

    Delhi: तुगलकाबाद की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 3 की मौत; छत का ताला तोड़कर बचाई गईं जानें

    नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में गुरुवार देर रात एक पांच मंजिला...

    बुढ़ापा रोकने की दिशा में बड़ा कदम, इंसान पर पहली बार एंटी-एजिंग इंजेक्शन का परीक्षण

    बोस्टन। मेडिकल साइंस के सबसे महत्वाकांक्षी लक्ष्यों में से एक ‘रिवर्स एजिंग’ यानी उम्र...