More
    Homeमध्यप्रदेशमीनाक्षी नटराजन की चुनाव याचिका: तीन राज्यसभा सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया...

    मीनाक्षी नटराजन की चुनाव याचिका: तीन राज्यसभा सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

    Published on

    spot_img

    जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन की चुनाव याचिका में जवाब दाखिल नहीं करने पर तीन राज्यसभा सांसदों पर सख्ती दिखाई है। न्यायमूर्ति बीपी शर्मा की एकलपीठ ने सांसद तरुण चुग, रजनीश कुमार अग्रवाल और महेश केवट पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत ने तीनों सांसदों को लिखित जवाब पेश करने के लिए दो सप्ताह का अंतिम अवसर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी।

    महेश केवट के निर्वाचन को दी है चुनौती

    मीनाक्षी नटराजन ने अपनी चुनाव याचिका में राज्यसभा सदस्य महेश केवट के निर्वाचन को चुनौती दी है। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी की ओर से अपना नामांकन निरस्त किए जाने के फैसले को भी अदालत में गलत ठहराया है।

    याचिका के मुताबिक, तेलंगाना में लंबित एक कथित आपराधिक परिवाद की जानकारी छिपाने के आधार पर रिटर्निंग अधिकारी ने उनका नामांकन खारिज कर दिया था। मीनाक्षी नटराजन का तर्क है कि संबंधित मामले में तेलंगाना की जिला अदालत ने उन्हें केवल नोटिस जारी किए थे। इसी आधार पर नामांकन निरस्त करने की कार्रवाई को उन्होंने चुनौती दी है।

    जवाब दाखिल नहीं करने पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

    मामले की पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने तीनों राज्यसभा सांसदों को जवाब दाखिल करने के लिए अंतिम अवसर दिया था। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया था कि निर्धारित समय में जवाब पेश नहीं करने पर उनका लिखित जवाब दाखिल करने का अधिकार समाप्त किया जा सकता है।

    शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सांसदों के अधिवक्ताओं ने जवाब तैयार करने और पेश करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। इस पर अदालत ने प्रत्येक सांसद पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए दो सप्ताह की मोहलत दी। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह जवाब दाखिल करने का अंतिम अवसर है।

    रिटर्निंग अधिकारी को भी मिली अतिरिक्त मोहलत

    इस मामले में व्यक्तिगत रूप से पक्षकार बनाए गए मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव एवं रिटर्निंग अधिकारी अरविंद शर्मा ने भी जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। हाईकोर्ट ने उनकी मांग स्वीकार करते हुए मोहलत दे दी।

    वहीं, एकलपीठ ने निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के नाम अनावेदकों की सूची से हटाने का निर्देश दिया है। अब सभी की निगाहें 11 दिसंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं।

     

    Latest articles

    महिला आरक्षण से पहले कांग्रेस की चुनावी तैयारी: 500 महिलाओं को मिलेगा प्रशिक्षण, 2 दिसंबर से अभियान शुरू

    भोपाल। महिला आरक्षण लागू होने की संभावनाओं को देखते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस ने चुनावी...

    आरएसएस के 100 साल: भागवत बोले- भारत को विश्वगुरु बनाना हर नागरिक का संकल्प हो

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि...

    बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने के लिए अपनाएं योग और प्राणायाम, पढ़ाई में लगेगा मन

    नई दिल्ली। बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगना, जल्दी थक जाना और छोटी-छोटी...

    रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 को पछाड़ा, 1814 करोड़ की कमाई

    मुंबई। फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है । इस...

    More like this

    महिला आरक्षण से पहले कांग्रेस की चुनावी तैयारी: 500 महिलाओं को मिलेगा प्रशिक्षण, 2 दिसंबर से अभियान शुरू

    भोपाल। महिला आरक्षण लागू होने की संभावनाओं को देखते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस ने चुनावी...

    आरएसएस के 100 साल: भागवत बोले- भारत को विश्वगुरु बनाना हर नागरिक का संकल्प हो

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि...

    बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने के लिए अपनाएं योग और प्राणायाम, पढ़ाई में लगेगा मन

    नई दिल्ली। बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगना, जल्दी थक जाना और छोटी-छोटी...