More
    Homeमध्यप्रदेशएमपी में 1 दिसंबर से भाजपा का सेवा दूत अभियान, 230 सीटों...

    एमपी में 1 दिसंबर से भाजपा का सेवा दूत अभियान, 230 सीटों पर तैनात होंगे कार्यकर्ता

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा एक दिसंबर से 25 दिसंबर तक प्रदेशव्यापी सेवा दूत अभियान चलाएगी। इसके तहत प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर पार्टी के कार्यकर्ता सेवा, जनसंपर्क और संगठन की मजबूती की जिम्मेदारी संभालेंगे। अभियान के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक समर्पित कार्यकर्ता को सेवा दूत बनाया जाएगा। जरूरत के मुताबिक बड़ी और ग्रामीण विधानसभा सीटों पर दो कार्यकर्ताओं की तैनाती भी की जा सकती है।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सेवा गतिविधियों के माध्यम से आम लोगों तक पहुंच बनाना और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना है।

    सेवा के साथ संगठन की नब्ज टटोलेंगे कार्यकर्ता

    अभियान के दौरान सेवा दूत अपने निर्धारित विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय जरूरतों के मुताबिक सेवा कार्य करेंगे। इसके साथ ही वे बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति का आकलन भी करेंगे। कार्यकर्ताओं की सक्रियता, संगठन की पहुंच और पार्टी की जमीनी स्थिति से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी।

    सेवा दूतों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर संगठन की कमजोरियों को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद कमजोर बूथों को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। इस तरह अभियान के जरिए भाजपा सेवा गतिविधियों के साथ अपने संगठनात्मक नेटवर्क की भी पड़ताल करेगी।

    भोपाल के बाद जबलपुर और इंदौर में कार्यशालाएं

    अभियान की तैयारियों को लेकर भोपाल, जबलपुर और इंदौर संभाग में कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। बुधवार को भोपाल में पहली कार्यशाला हुई। इसके बाद जबलपुर और इंदौर में कार्यशालाएं होंगी। इनमें सेवा दूतों और विधानसभा समन्वयकों को अभियान के उद्देश्य, जिम्मेदारियों और कार्ययोजना की जानकारी दी जा रही है।

    खंडेलवाल के मुताबिक, पार्टी की मंशा सेवा, जनसंपर्क और संगठन विस्तार को एक साथ आगे बढ़ाने की है। एक दिसंबर से शुरू होने वाले इस अभियान के जरिए भाजपा प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर अपनी संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने की तैयारी में है।

    Latest articles

    सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 84,200 के करीब, निफ्टी में भी मामूली गिरावट; मेटल शेयरों में खरीदारी

    मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।...

    महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में आज भारत-मलेशिया की भिड़ंत, जीत से फाइनल में पहुंचेगी टीम

    भोपाल। Women's Asian Champions Trophy 2026; महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 में शुक्रवार को...

    बॉक्स ऑफिस: भारत में धीमी पड़ी ‘रामायण’ की कमाई, ‘ओम’ ने दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया

    मुंबई। सिनेमाघरों में इस शुक्रवार 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी9' जैसी नई...

    एमपी पुलिस में नए साल पर बड़ा फेरबदल: 33 IPS अफसरों को प्रमोशन, 20 बनेंगे IG

    भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस में नए साल के साथ बड़े प्रशासनिक बदलाव की तैयारी है।...

    More like this