More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल के पत्रकारिता विश्वविद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म, कर्मचारी पर FIR

    भोपाल के पत्रकारिता विश्वविद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म, कर्मचारी पर FIR

    Published on

    spot_img

    भोपाल। राजधानी स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में 22 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा ने विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर रातीबड़ पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी आनंददीप सिंह भामरा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    पीड़िता के मुताबिक, विश्वविद्यालय परिसर में ही उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य परिचय हुआ, जो बाद में दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गया। आरोप है कि आरोपी छोटे-मोटे कामों में मदद करने के बहाने छात्रा के करीब आया और उससे नजदीकियां बढ़ाईं।

    तलाक लेकर शादी करने का दिया था भरोसा

    छात्रा ने पुलिस को बताया कि 27 अगस्त को आरोपी ने जल्द शादी करने का भरोसा देकर विश्वविद्यालय परिसर स्थित अपने क्वार्टर में उसके साथ पहली बार दुष्कर्म किया। आरोपी पहले से शादीशुदा था। उसने छात्रा से अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का वादा किया था।

    पीड़िता का आरोप है कि आरोपी शादी का भरोसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इससे इनकार कर दिया।

    इसके बाद छात्रा ने रातीबड़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

    Latest articles

    सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 84,200 के करीब, निफ्टी में भी मामूली गिरावट; मेटल शेयरों में खरीदारी

    मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।...

    महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में आज भारत-मलेशिया की भिड़ंत, जीत से फाइनल में पहुंचेगी टीम

    भोपाल। Women's Asian Champions Trophy 2026; महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 में शुक्रवार को...

    बॉक्स ऑफिस: भारत में धीमी पड़ी ‘रामायण’ की कमाई, ‘ओम’ ने दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया

    मुंबई। सिनेमाघरों में इस शुक्रवार 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी9' जैसी नई...

    एमपी पुलिस में नए साल पर बड़ा फेरबदल: 33 IPS अफसरों को प्रमोशन, 20 बनेंगे IG

    भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस में नए साल के साथ बड़े प्रशासनिक बदलाव की तैयारी है।...

    More like this