More
    Homeदेशयूपी चुनाव 2027: सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस की आज दिल्ली में बैठक,...

    यूपी चुनाव 2027: सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस की आज दिल्ली में बैठक, कांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली। UP Assembly Election 2027; उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर मंगलवार को नई दिल्ली में अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में दोनों दलों के नेता गठबंधन के तहत सीटों के बंटवारे पर औपचारिक चर्चा करेंगे। कांग्रेस ने प्रदेश की कुल 403 विधानसभा सीटों में से 181 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की है और इस संबंध में अपनी सूची सपा को सौंपी है। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का रुख है कि जिस विधानसभा क्षेत्र में जिस पार्टी की जीतने की संभावना अधिक होगी, सीट उसी को दी जाएगी।

    राहुल-खरगे ने यूपी कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक

    सीट बंटवारे की बातचीत से पहले कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इसमें चुनावी तैयारियों की समीक्षा के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

    10, राजाजी मार्ग पर हुई इस बैठक में कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और कांग्रेस विधायक दल के नेता वीरेंद्र चौधरी शामिल हुए।

    बैठक के बाद खरगे ने कहा कि चर्चा का मुख्य विषय उत्तर प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां और आगामी विधानसभा चुनाव रहे। उन्होंने विश्वास जताया कि यूपी के चुनाव देश की राजनीति को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    खरगे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। लोग सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित समुदायों के अधिकारों की मजबूत सुरक्षा की अपेक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर प्रदेश की जनता के सामने एक मजबूत राजनीतिक विकल्प पेश करेगी।

    पांच राज्यों के लिए कांग्रेस ने बनाई स्क्रीनिंग कमेटियां

    इस बीच कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत पांच राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन कमेटियों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है। इनका काम संबंधित राज्यों में चुनावी उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना होगा।

    राज्यवार स्क्रीनिंग कमेटियों का विवरण

    • उत्तर प्रदेश: अध्यक्ष अजय माकन; सदस्य असलम शेख और बी.वी. श्रीनिवास।
    • पंजाब: अध्यक्ष डॉ. सिरिवेलला प्रसाद; सदस्य सचिन सावंत और निवेदिथ अल्वा।
    • उत्तराखंड: अध्यक्ष दीपा दासमुंशी; सदस्य अनिल चौधरी और पाल भाई अंबालिया।
    • गोवा: अध्यक्ष के.जे. जॉर्ज; सदस्य सतेज डी. पाटिल और शफी परम्बिल।
    • मणिपुर: अध्यक्ष बी.एम. संदीप; सदस्य हिबी ईडन और राजेश ठाकुर।

    सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर होने वाली बातचीत को उत्तर प्रदेश में विपक्षी गठबंधन की चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि कांग्रेस की 181 सीटों की मांग पर सपा क्या रुख अपनाती है और दोनों दल किस फॉर्मूले पर सहमति बनाते हैं।

     

     

    Latest articles

    हरदा के गोदड़ी गांव में बीच सड़क पर युवक की नृशंस हत्या, दराती से हमले में गई जान

    हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।...

    उज्जैन के 3 हजार सफाई मित्रों को मिलेंगे 1.50 करोड़ रुपये, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा

    स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में पहला स्थान मिलने पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित उज्जैन। स्वच्छता...

    रायसेन मंडी में मुनीम पर जानलेवा हमला कर 15 लाख की लूट, कर्मचारी निकला साजिशकर्ता

    500 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, लूटी गई...

    More like this

    हरदा के गोदड़ी गांव में बीच सड़क पर युवक की नृशंस हत्या, दराती से हमले में गई जान

    हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।...

    उज्जैन के 3 हजार सफाई मित्रों को मिलेंगे 1.50 करोड़ रुपये, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा

    स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में पहला स्थान मिलने पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित उज्जैन। स्वच्छता...