More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल में दो महीने में छह थाना प्रभारी सस्पेंड, पुलिस कमिश्नर की...

    भोपाल में दो महीने में छह थाना प्रभारी सस्पेंड, पुलिस कमिश्नर की सख्ती से महकमे में हड़कंप

    Published on

    spot_img

    भोपाल। राजधानी में अब पुलिस थाना प्रभारी की जवाबदेही केवल थाने का कामकाज संभालने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने क्षेत्र में पुलिसिंग के नतीजे दिखाना भी जरूरी हो गया है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने लापरवाही, अनुशासनहीनता और कमजोर कार्यप्रदर्शन के मामलों में सख्त रुख अपनाया है। पिछले दो महीनों में भोपाल के छह थाना प्रभारी अलग-अलग कारणों से निलंबित किए जा चुके हैं। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप है। खास बात यह है कि कार्रवाई केवल अपराध नियंत्रण में नाकामी पर नहीं हुई, बल्कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी, जुआ गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रखने और नागरिकों से जुड़े मामलों में पुलिसकर्मियों के व्यवहार जैसे मुद्दे भी इसकी वजह बने हैं।

    चूनाभट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मौर्य का निलंबन इस सिलसिले की ताजा कड़ी है। गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात पुलिस कमिश्नर संजय कुमार चूनाभट्टी थाना क्षेत्र में आम लोगों की समस्याएं सुनने और पुलिसिंग का फीडबैक लेने पहुंचे थे। लेकिन जिस थाना क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था, उसी थाने के प्रभारी कार्यक्रम से नदारद रहे। अधिकारियों ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए शनिवार रात उन्हें निलंबित कर दिया। विशेष अभियानों में थाने का कमजोर प्रदर्शन भी कार्रवाई की वजह बना।

    जुआ, मारपीट और अनुशासनहीनता पर भी गिरी गाज

    पिछले दो महीनों में थाना प्रभारियों पर हुई कार्रवाई के मामले अलग-अलग हैं। 15 सितंबर को स्टेशन बजरिया थाना प्रभारी शिल्पा कौरव को क्षेत्र में जुए की गतिविधियों पर नियंत्रण नहीं रखने के मामले में निलंबित किया गया था। बाद में उन्हें बहाल कर दिया गया।

    16 सितंबर को कोतवाली थाना प्रभारी प्रभात गौड़ पर कार्रवाई हुई। जुए के अड्डे पर कार्रवाई से जुड़े मामले में उन्हें निलंबित किया गया। इसी तरह 23 सितंबर को जहांगीराबाद थाना प्रभारी राजन सिंह अहिरवार को अधिवक्ता के साथ कथित मारपीट के मामले में निलंबित किया गया। इस प्रकरण में अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हुई थी।

    14 अक्टूबर को मिसरोद थाना प्रभारी रतनलाल सिंह परिहार पर आदिवासी समाज के प्रति कथित अभद्र टिप्पणी का वीडियो सामने आने के बाद निलंबन की कार्रवाई हुई। वहीं, 27 अक्टूबर को कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे को जुआ गतिविधियों से जुड़े मामले में निलंबित किया गया। अब 15 नवंबर को चूनाभट्टी थाना प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य पर कार्रवाई हुई है।

    थानों की कार्यप्रणाली पर बढ़ी निगरानी

    लगातार हो रही कार्रवाई से साफ है कि भोपाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी थाना स्तर पर जवाबदेही तय करने के लिए सक्रिय हैं। पुलिस कमिश्नर जनसंवाद कार्यक्रमों के जरिए सीधे आम नागरिकों से पुलिस की कार्यप्रणाली का फीडबैक ले रहे हैं। इसके साथ ही विशेष अभियानों में थानों के प्रदर्शन और अपराध नियंत्रण की समीक्षा भी की जा रही है।

     दो महीने में छह थाना प्रभारी निलंबित

    तारीख

    थाना

    थाना प्रभारी

    15 सितंबर

    स्टेशन बजरिया

    शिल्पा कौरव

    16 सितंबर

    कोतवाली

    प्रभात गौड़

    23 सितंबर

    जहांगीराबाद

    राजन सिंह अहिरवार

    14 अक्टूबर

    मिसरोद

    रतनलाल सिंह परिहार

    27 अक्टूबर

    कटारा हिल्स

    सुनील दुबे

    15 नवंबर

    चूनाभट्टी

    धर्मेंद्र मौर्य

     

     

    Latest articles

    रामायण की OTT रिलीज पर सस्पेंस, फिलहाल सिनेमाघरों में दिखेगी फिल्म

    हैदराबाद। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' की ओटीटी रिलीज को...

    भारत ने न्यूजीलैंड में सात साल बाद जीती वनडे सीरीज, 209 रन बचाकर रचा इतिहास

    अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी से 22 रन से जीता भारत, न्यूजीलैंड की टीम...

    नेतन्याहू की एकता सरकार की पेशकश ठुकराई, आइजनकोट का पलटवार- चुनाव हार चुके हैं, आपकी चाल में नहीं फंसूंगा

    तेल अवीव। इजराइल में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो...

    धार-आलीराजपुर के 126 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना शुरू

    जनजातीय गौरव दिवस पर डही में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया परियोजना का लोकार्पण धार।...

    More like this

    रामायण की OTT रिलीज पर सस्पेंस, फिलहाल सिनेमाघरों में दिखेगी फिल्म

    हैदराबाद। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' की ओटीटी रिलीज को...

    भारत ने न्यूजीलैंड में सात साल बाद जीती वनडे सीरीज, 209 रन बचाकर रचा इतिहास

    अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी से 22 रन से जीता भारत, न्यूजीलैंड की टीम...

    नेतन्याहू की एकता सरकार की पेशकश ठुकराई, आइजनकोट का पलटवार- चुनाव हार चुके हैं, आपकी चाल में नहीं फंसूंगा

    तेल अवीव। इजराइल में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो...