More
    Homeमध्यप्रदेशट्रेनों में सुबह 3 से 6 बजे सबसे ज्यादा चोरी, स्लीपर कोच...

    ट्रेनों में सुबह 3 से 6 बजे सबसे ज्यादा चोरी, स्लीपर कोच चोरों के निशाने पर

    Published on

    spot_img

    भोपाल। ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों की गहरी नींद चोरों के लिए वारदात का सबसे मुफीद मौका बन रही है। खासकर सुबह 3 से 6 बजे के बीच ट्रेनों में चोरी की घटनाएं सबसे ज्यादा हो रही हैं। इस दौरान यात्री सोते रहते हैं और बदमाश मोबाइल, पर्स, बैग सहित अन्य कीमती सामान लेकर आसानी से गायब हो जाते हैं। भोपाल जीआरपी के आंकड़ों के विश्लेषण में यह तथ्य सामने आया है।

    जीआरपी के मुताबिक, 1 जनवरी से 27 अक्टूबर 2026 तक ट्रेनों में चोरी के कुल 2198 मामले दर्ज किए गए। इनमें से अकेले 1230 वारदातें सुबह 3 से 6 बजे के बीच हुईं। यानी कुल दर्ज मामलों में आधे से अधिक चोरी इसी तीन घंटे की अवधि में हुईं। आंकड़े बताते हैं कि आधी रात से सुबह तक का समय रेल यात्रियों के लिए विशेष सतर्कता बरतने वाला है।

    सुबह के तीन घंटे सबसे ज्यादा संवेदनशील

    ट्रेनों में चोरी की घटनाओं का समयवार विश्लेषण करने पर सुबह 3 से 6 बजे का समय सबसे संवेदनशील पाया गया। इस अवधि में चोरी के 1230 मामले दर्ज हुए। वहीं, रात 12 से 3 बजे के बीच 968, सुबह 6 से 9 बजे के बीच 741, रात 9 से 12 बजे के बीच 486 और दोपहर 3 से शाम 6 बजे के बीच 469 घटनाएं सामने आईं।

    इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक चोरी की गतिविधियां अधिक रहती हैं। इस दौरान अधिकांश यात्री गहरी नींद में होते हैं। सामान की सुरक्षा को लेकर बरती गई लापरवाही का फायदा उठाकर बदमाश वारदातों को अंजाम देते हैं।

    स्लीपर कोच में सबसे ज्यादा वारदातें

    कोच के हिसाब से देखें तो चोरों के निशाने पर सबसे ज्यादा स्लीपर श्रेणी है। यहां चोरी की 1414 घटनाएं दर्ज की गईं। जनरल कोच में 1383 और एसी कोच में 1049 मामले सामने आए। इसके अलावा दिव्यांग कोच में 14 और महिला कोच में चोरी की चार घटनाएं दर्ज की गईं।

    स्लीपर कोच में यात्रियों का सामान अक्सर सीटों के आसपास या नीचे रखा रहता है। रात के समय निगरानी कम होने से बदमाशों को वारदात का मौका मिल जाता है।

    पेट्रोलिंग बढ़ाई, हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा

    लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी ने ट्रेनों में पेट्रोलिंग बढ़ाई है। पिछले छह महीनों से नियमित गश्त के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    स्पेशल डीजी रेल राजा बाबू सिंह के मुताबिक, रेलवे की 139 हेल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायतों की सुबह और शाम समीक्षा की जाती है। चोरी की घटनाओं में त्वरित कार्रवाई के लिए दूसरे राज्यों की जीआरपी के साथ भी समन्वय किया जा रहा है।

     

     

    Latest articles

    आपातकाल में संजय गांधी का बढ़ता दखल, इंदिरा पर था दबाव: सोनिया गांधी ने आत्मकथा में किए कई खुलासे

    भोपाल। देश में आपातकाल के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के फैसलों पर उनके...

    उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण प्रभावितों को मुफ्त मकान-दुकान, 1211 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

    भोपाल/उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित परिवारों और...

    CISCE Board Exam 2027: 12वीं की परीक्षा 9 फरवरी से, 10वीं का पहला पेपर 15 फरवरी को

    नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने वर्ष 2027 की...

    निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पाकिस्तानी का वीडियो, जांच एजेंसियां सतर्क

    भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस की निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पाकिस्तान...

    More like this

    आपातकाल में संजय गांधी का बढ़ता दखल, इंदिरा पर था दबाव: सोनिया गांधी ने आत्मकथा में किए कई खुलासे

    भोपाल। देश में आपातकाल के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के फैसलों पर उनके...

    उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण प्रभावितों को मुफ्त मकान-दुकान, 1211 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

    भोपाल/उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित परिवारों और...

    CISCE Board Exam 2027: 12वीं की परीक्षा 9 फरवरी से, 10वीं का पहला पेपर 15 फरवरी को

    नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने वर्ष 2027 की...