More
    Homeमध्यप्रदेशदिलीप पुरी हत्याकांड : कमल पटेल बोले-राहुल-मनीष जायसवाल की संपत्ति नीलाम की...

    दिलीप पुरी हत्याकांड : कमल पटेल बोले-राहुल-मनीष जायसवाल की संपत्ति नीलाम की जाए

    Published on

    spot_img

    हरदा। देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी (TI) दिलीप पुरी की अवैध शराब से भरे ट्रक से कुचलकर हत्या के मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। हरदा में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध शराब कारोबार को कांग्रेस नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने मांग की कि मामले में आरोपी राहुल जायसवाल और उसके भाई मनीष जायसवाल की पूरी संपत्ति राजसात कर नीलाम की जाए और उससे मिलने वाली राशि शहीद TI के परिवार को दी जाए।

    प्रेसवार्ता में कमल पटेल ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घटना को बेहद दुखद और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि देवास जिले में हंडिया होते हुए खातेगांव की ओर जा रहे अवैध शराब से भरे ट्रक की सूचना पुलिस अधिकारियों को मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने ट्रक को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी ने ट्रक का पीछा किया, लेकिन चालक ने कथित तौर पर उनके ऊपर ट्रक चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई और आरोपी ट्रक लेकर फरार हो गया।

    राहुल जायसवाल को कांग्रेस नेताओं का करीबी बताया

    पूर्व मंत्री पटेल ने आरोप लगाया कि ट्रक में भरी शराब कांग्रेस नेता कमलनाथ के करीबी जायसवाल परिवार की थी। उन्होंने टिमरनी निवासी राहुल जायसवाल को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का करीबी बताते हुए कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पटेल ने कहा कि कांग्रेस को शहीद TI के परिवार से माफी मांगनी चाहिए और दोषियों की संपत्ति जब्त कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलानी चाहिए।

    राहुल और मनीष जायसवाल की संपत्ति नीलाम करने की मांग

    कमल पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की कि राहुल जायसवाल और उसके भाई मनीष जायसवाल की संपत्ति की जांच कर अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति को राजसात किया जाए। उन्होंने कहा कि हरदा पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद भी दोषियों की संपत्ति राजसात कर पीड़ितों को सहायता देने की मांग उठाई गई थी। उसी तर्ज पर खातेगांव TI हत्याकांड के पीड़ित परिवार को भी संपत्ति नीलाम कर प्राप्त राशि दी जानी चाहिए, ताकि शहीद की पत्नी और बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

    पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने आरोपियों की गिरफ्तारी करवाई है। उन्होंने बताया कि सरकार ने शहीद TI के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और उनकी पत्नी को सब इंस्पेक्टर बनाने की घोषणा की है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

    इस दौरान उन्होंने हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने पर भी निशाना साधा। पटेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक एक करोड़ रुपये की सहायता के बजाय दो करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक को आरोपियों की संपत्ति जब्त कर शहीद परिवार को सहायता दिलाने की मांग करनी चाहिए थी।

     

    Latest articles

    हरदा में काले हिरण का शिकार, गोली मारकर की हत्या; खेत में मिला शव

    हरदा। हरदा जिले के सिरकंबा गांव के पास खेत में अज्ञात आरोपियों द्वारा कृष्ण...

    टीआई दिलीप पुरी  की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि

    भोपाल। देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी की ट्रक से कुचलकर...

    सुप्रीम कोर्ट की दोटूक- सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक धरना नहीं दे सकते, सभी को प्रदर्शन का अधिकार

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सार्वजनिक स्थानों पर लंबे समय तक धरना-प्रदर्शन...

    भोपाल में भाजपा की शक्ति प्रदर्शन पदयात्रा कल, जेपी नड्डा और मोहन यादव होंगे शामिल

    भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी अपनी ताकत का...

    More like this

    हरदा में काले हिरण का शिकार, गोली मारकर की हत्या; खेत में मिला शव

    हरदा। हरदा जिले के सिरकंबा गांव के पास खेत में अज्ञात आरोपियों द्वारा कृष्ण...

    टीआई दिलीप पुरी  की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि

    भोपाल। देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी की ट्रक से कुचलकर...

    सुप्रीम कोर्ट की दोटूक- सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक धरना नहीं दे सकते, सभी को प्रदर्शन का अधिकार

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सार्वजनिक स्थानों पर लंबे समय तक धरना-प्रदर्शन...