More
    Homeमध्यप्रदेशटीआई दिलीप पुरी  की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मोमबत्ती...

    टीआई दिलीप पुरी  की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि

    Published on

    spot_img

    भोपाल। देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी की ट्रक से कुचलकर हत्या के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी, भोपाल शहर ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर प्रदेश में बढ़ते माफिया आतंक और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई। इस दौरान दिवंगत थाना प्रभारी की स्मृति में मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

    जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंजी. प्रवीण सक्सेना ने कहा कि मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। शराब, रेत और खनिज माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे कानून के रक्षकों को भी निशाना बनाने से नहीं डरते। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी की हत्या इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में पुलिस अधिकारी तक सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में आम नागरिकों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

    सक्सेना ने आरोप लगाया कि प्रदेश में माफिया राज कायम है और शराब, रेत तथा खनिज माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा करना है, लेकिन माफिया बेखौफ होकर गतिविधियां संचालित कर रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

    उन्होंने मांग की कि माफियाओं को मिल रहे कथित राजनीतिक संरक्षण की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि माफिया आतंक और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पार्टी अपना विरोध जारी रखेगी।

    प्रदर्शन में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व महापौर विभा पटेल, जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री अभिषेक शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव राजकुमार सिंह, महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कंसाना, सेवादल जिला अध्यक्ष निहाल अहमद, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष निक्की चौबे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील प्रजापति एवं राहुल सिंह राठौड़, टीआर गहलोत, अजय श्रीवास्तव सहित जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Latest articles

    सुप्रीम कोर्ट की दोटूक- सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक धरना नहीं दे सकते, सभी को प्रदर्शन का अधिकार

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सार्वजनिक स्थानों पर लंबे समय तक धरना-प्रदर्शन...

    भोपाल में भाजपा की शक्ति प्रदर्शन पदयात्रा कल, जेपी नड्डा और मोहन यादव होंगे शामिल

    भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी अपनी ताकत का...

    राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी का नामांकन वैध, निर्विरोध जीत का रास्ता साफ

    भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा की रिक्त सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में केंद्रीय...

    MP Cabinet Decisions: मध्यप्रदेश में 23,300 करोड़ के विकास प्रस्ताव मंजूर, जानें 5 बड़े फैसले

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई मध्यप्रदेश...

    More like this