More
    Homeमनोरंजनबॉक्स ऑफिस पर 'जेलर 2' का जलवा बरकरार, 800 करोड़ की ओर...

    बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, 800 करोड़ की ओर बढ़ी फिल्म

    Published on

    spot_img

    मुंबई। सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 17 दिन बाद भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। फिल्म अब दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। दूसरी ओर, आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ और यामी गौतम की ‘नई नवेली’ की कमाई में गिरावट जारी है। वहीं, अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने रिलीज के एक महीने बाद भी अपनी पकड़ बनाए रखी है।

    ‘जेलर 2’ ने 17वें दिन कमाए 9.35 करोड़ रुपये

    रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। रिलीज के 17वें दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 9.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले शुक्रवार को फिल्म की कमाई 5.50 करोड़ रुपये रही थी। शनिवार की कमाई में आए उछाल के साथ फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 444.75 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 790.85 करोड़ रुपये पहुंच गई है। अब फिल्म 800 करोड़ रुपये के आंकड़े से महज कुछ कदम दूर है।

    ‘उड़ता तीर’ की कमाई में मामूली बढ़त

    आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाए हुए है। रिलीज के नौवें दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 2.23 करोड़ रुपये कमाए। शुक्रवार को इसका कलेक्शन 2.85 करोड़ रुपये रहा था। इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू कमाई 37.75 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि, फिल्म की कमाई में दिन के हिसाब से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

    ‘प्रहार’ और ‘नई नवेली’ की कमाई में गिरावट

    एक साथ रिलीज हुई राजकुमार राव की ‘प्रहार’ और यामी गौतम की ‘नई नवेली’ बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। रिलीज के 16 दिन बाद दोनों फिल्मों की दैनिक कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

    ‘प्रहार’ ने शनिवार को महज 60 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 22.60 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, ‘नई नवेली’ ने शनिवार को केवल 35 लाख रुपये कमाए। फिल्म की कुल कमाई 26.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

    ‘दृश्यम 3’ ने 30वें दिन कमाए 1.60 करोड़

    अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत अभिनीत ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीना हो चुका है। इसके बावजूद फिल्म दर्शकों को आकर्षित कर रही है। शनिवार को रिलीज के 30वें दिन फिल्म ने 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 375.60 करोड़ रुपये हो गया है।

    Latest articles

    बैतूल में भाजपा के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर का निधन, आमला से दो बार जीते थे चुनाव

    बैतूल। भाजपा के वरिष्ठ नेता और आमला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर का...

    एमपी में एमएसएमई के लिए बनेगी अलग औद्योगिक विकास कंपनी, निजी पार्क बनाने पर मिलेगा 50 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान

    भोपाल। मध्यप्रदेश में छोटे और मझोले उद्योगों को बढ़ावा देने और औद्योगिक जमीन की...

    आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल भेजे गए

    जौहर ट्रस्ट और विश्वविद्यालय से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने किया था...

    राजनीति में शुचिता का ढोल, भाजयुमो विवादों ने खोली भाजपा की पोल!

    -महेश दीक्षित BJP Yuva Morcha Controversy: मध्यप्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के 19...

    More like this

    बैतूल में भाजपा के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर का निधन, आमला से दो बार जीते थे चुनाव

    बैतूल। भाजपा के वरिष्ठ नेता और आमला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर का...

    एमपी में एमएसएमई के लिए बनेगी अलग औद्योगिक विकास कंपनी, निजी पार्क बनाने पर मिलेगा 50 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान

    भोपाल। मध्यप्रदेश में छोटे और मझोले उद्योगों को बढ़ावा देने और औद्योगिक जमीन की...

    आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल भेजे गए

    जौहर ट्रस्ट और विश्वविद्यालय से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने किया था...