More
    Homeमनोरंजनबर्फबारी के बीच केदारनाथ पहुंचीं सारा अली खान, आम श्रद्धालुओं की तरह...

    बर्फबारी के बीच केदारनाथ पहुंचीं सारा अली खान, आम श्रद्धालुओं की तरह कतार में लगकर किए दर्शन

    Published on

    spot_img

    रुद्रप्रयाग। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोमवार को बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचीं। खराब मौसम और बर्फबारी के बीच धाम पहुंचीं सारा ने आम श्रद्धालुओं की तरह कतार में लगकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने बाबा भुकुंट भैरव के दरबार में भी शीश नवाया।

    सारा अली खान हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचीं। इस दौरान श्रद्धालु उन्हें पहचान नहीं पाए। बर्फबारी के बीच उनकी इस यात्रा की तस्वीर एक बार फिर चर्चा में है। खास बात यह रही कि उन्होंने किसी विशेष व्यवस्था के बजाय आम श्रद्धालुओं की तरह कतार में लगकर दर्शन किए।

    फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग से शुरू हुआ जुड़ाव

    सारा अली खान का केदारनाथ से जुड़ाव वर्ष 2017 में उनकी पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था। फिल्म की पृष्ठभूमि में बाबा केदार की नगरी और हिमालय की आध्यात्मिक छटा दिखाई गई थी। इसके बाद सारा कई बार यहां दर्शन करने पहुंचीं और केदारघाटी के प्रति अपना लगाव जाहिर करती रहीं।

    वर्ष 2023 में उन्होंने केदारनाथ के साथ तुंगनाथ मंदिर में भी दर्शन किए थे। अक्टूबर 2024 में भी वह बाबा केदार के दरबार में पहुंचीं। 22 अक्टूबर 2025 को दर्शन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था, ‘अगले साल फिर बुलाना।’ अब उनकी एक बार फिर केदारनाथ यात्रा ने इस भाव को चर्चा में ला दिया है।

    काशी विश्वनाथ और महाकालेश्वर मंदिर में भी कर चुकी हैं दर्शन

    सारा अली खान इससे पहले वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर और उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भी दर्शन-पूजन कर चुकी हैं। वर्ष 2020 में उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की थी, जबकि वर्ष 2022 में उज्जैन पहुंचकर महाकाल की भस्म आरती में भाग लिया था। धार्मिक स्थलों पर उनकी यात्राएं अक्सर चर्चा का विषय बनती रही हैं।

    मंदिर प्रवेश के नियमों के बीच यात्रा पर नजर

    केदारनाथ मंदिर में गैर-सनातनियों के प्रवेश और आस्था संबंधी प्रमाणपत्र को लेकर पहले भी चर्चा होती रही है। इसी पृष्ठभूमि में सारा की ताजा यात्रा को लेकर भी सवाल उठे हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष विजय कपरवान ने बताया कि इस प्रकरण के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

    कपरवान ने कहा कि सारा अली खान प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री हैं और भगवान केदारनाथ के प्रति उनकी आस्था दिखाई देती है। उनके अनुसार, सारा पिछले कई वर्षों से पंच केदार के दर्शन करती रही हैं।

     

     

    Latest articles

    त्विषा शर्मा आत्महत्या मामला: सास गिरिबाला सिंह की जमानत पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

    भोपाल। भोपाल की चर्चित मॉडल एवं अभिनेत्री त्विषा शर्मा की आत्महत्या के मामले में...

    शेयर बाजार में लौटी रौनक: सेंसेक्स 483 अंक उछला, निफ्टी 22,750 के पार

    मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में लगातार चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर सोमवार,...

    चावल के फायदे और धार्मिक महत्व: सेहत से पूजा-पाठ तक क्यों है खास?

    चावल भारतीय जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह एक ओर करोड़ों लोगों के भोजन...

    एसआईआर पर सवालों के घेरे में चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट में रखी सफाई

    नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग की...

    More like this

    त्विषा शर्मा आत्महत्या मामला: सास गिरिबाला सिंह की जमानत पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

    भोपाल। भोपाल की चर्चित मॉडल एवं अभिनेत्री त्विषा शर्मा की आत्महत्या के मामले में...

    शेयर बाजार में लौटी रौनक: सेंसेक्स 483 अंक उछला, निफ्टी 22,750 के पार

    मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में लगातार चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर सोमवार,...

    चावल के फायदे और धार्मिक महत्व: सेहत से पूजा-पाठ तक क्यों है खास?

    चावल भारतीय जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह एक ओर करोड़ों लोगों के भोजन...