More
    Homeमध्यप्रदेशभाजपा कोर ग्रुप में राज्यसभा उम्मीदवार से लेकर यूसीसी तक पर मंथन,...

    भाजपा कोर ग्रुप में राज्यसभा उम्मीदवार से लेकर यूसीसी तक पर मंथन, केंद्रीय योजनाओं के लिए बनेगी विशेष टीम

    Published on

    spot_img

    भोपाल।MP BJP Core Committee Meeting: मध्यप्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर हुई। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।  बैठक में राज्यसभा की रिक्त सीट के लिए उम्मीदवार के चयन, समान नागरिक संहिता (यूसीसी), केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश तक पहुंचाने और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों सहित विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की कार्ययोजना पर भी विचार किया गया।

    बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया को बताया कि राज्यसभा की रिक्त एक सीट के लिए उम्मीदवार के चयन का मुद्दा बैठक के प्रमुख विषयों में रहा। इस सीट के लिए प्रदेश और प्रदेश के बाहर के संभावित उम्मीदवारों सहित चार-पांच नामों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में इन नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजने पर सहमति बनी। अंतिम निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

    केंद्र की योजनाओं के लिए बनेगी विशेष टीम

    श्री खंडेलवाल ने बताया कि बैठक मेंं मध्यप्रदेश को केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के उद्देश्य से समन्वय की नई व्यवस्था विकसित करने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के मंत्रियों के नेतृत्व में विशेष टीम गठित करने की योजना है। इसके तहत केंद्र सरकार के प्रत्येक मंत्रालय के साथ एक-एक सांसद को जोड़ने की व्यवस्था की जाएगी। संबंधित मंत्री, सांसद और अधिकारी आपसी समन्वय से योजनाओं के क्रियान्वयन को गति देंगे, ताकि प्रदेश की जनता को उनका अधिकतम लाभ मिल सके।

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत रैलियां

    श्री खंडेलवाल ने बताया कि भाजपा प्रदेश में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बड़े स्तर पर जनसभाएं और रैलियां आयोजित करेगी। इसके अंतर्गत इंदौर, जबलपुर और भोपाल में प्रमुख रैलियां होंगी। पार्टी ने इनमें लगभग एक लाख लोगों की सहभागिता का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित कर अभियान का संदेश जनता तक पहुंचाया जाएगा।

    खड़गे की टिप्पणी पर निंदा प्रस्ताव

    कोर ग्रुप की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित अशोभनीय टिप्पणी पर भी बैठक में चर्चा हुई। भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया। पार्टी ने इसे राजनीतिक मर्यादा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रतिकूल बताया।

    बिरसा मुंडा जयंती और यूसीसी पर चर्चा

    भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को प्रदेशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार किया गया। इसके साथ ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पारित होने के विषय पर चर्चा हुई। बैठक में सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न विभागों के कामकाज को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर भी मंथन किया गया।

    जनप्रतिनिधियों के काम सार्वजनिक पोर्टल पर होंगे उपलब्ध

    उन्होंने बताया कि सरकार के तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धियों के साथ मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के कार्यों को सार्वजनिक पोर्टल पर उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है।

    बैठक में संगठनात्मक, राजनीतिक और जनकल्याणकारी विषयों पर चर्चा के साथ आगामी कार्यक्रमों और सरकार के कामकाज को जनता के सामने प्रभावी ढंग से रखने की कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया।

     

    Latest articles

    धार में दर्दनाक हादसा: टायर फटने के बाद कार में लगी आग, चार युवक जिंदा जले 

    धार। धार जिले में महू-नीमच फोरलेन पर रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सादलपुर...

    मर्यादा की लक्ष्मण रेखा लांघते राजनेता

    -महेश दीक्षित Politicians crossing the 'Lakshman Rekha' of propriety: कुर्सी और सत्ता की लड़ाई में...

    ओबीसी क्रीमीलेयर पर असमंजस, दो महीने से अटकी आईएएस की ट्रेनिंग

    नई दिल्ली। OBC Creamy Layer: अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के क्रीमीलेयर नियमों को लेकर...

    रियाद-दम्माम की उड़ानें 7 नवंबर तक बंद, सऊदी अरब में फंसे 4 हजार भारतीय

    भोपाल/नई दिल्ली। मध्य पूर्व में सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच सऊदी अरब के लिए...

    More like this

    धार में दर्दनाक हादसा: टायर फटने के बाद कार में लगी आग, चार युवक जिंदा जले 

    धार। धार जिले में महू-नीमच फोरलेन पर रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सादलपुर...

    मर्यादा की लक्ष्मण रेखा लांघते राजनेता

    -महेश दीक्षित Politicians crossing the 'Lakshman Rekha' of propriety: कुर्सी और सत्ता की लड़ाई में...

    ओबीसी क्रीमीलेयर पर असमंजस, दो महीने से अटकी आईएएस की ट्रेनिंग

    नई दिल्ली। OBC Creamy Layer: अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के क्रीमीलेयर नियमों को लेकर...