More
    Homeमध्यप्रदेशएमपी राज्यसभा उपचुनाव: पहले दिन खाली रहे हाथ, 2 नवंबर तक नामांकन;...

    एमपी राज्यसभा उपचुनाव: पहले दिन खाली रहे हाथ, 2 नवंबर तक नामांकन; 12 को मतदान

    Published on

    spot_img

    भोपाल MP Rajya Sabha Bypoll: मध्य प्रदेश में राज्यसभा की रिक्त सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। हालांकि, पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई इस सीट के लिए 2 नवंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। चुनाव की आवश्यकता पड़ने पर 12 नवंबर को मतदान होगा और इसी दिन मतगणना भी कराई जाएगी।

    2 नवंबर तक दाखिल होंगे नामांकन

    निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार 26 अक्टूबर से 2 नवंबर तक नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं। इसके लिए विधानसभा भवन स्थित रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय तय किया गया है। सार्वजनिक अवकाश के दिन नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

    नामांकन पत्रों की जांच 3 नवंबर को दोपहर 2 बजे होगी। उम्मीदवार 5 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

    12 नवंबर को मतदान और मतगणना

    यदि उपचुनाव में मतदान की स्थिति बनती है, तो 12 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू होगी। निर्वाचन प्रक्रिया के संचालन के लिए विधानसभा के अपर सचिव उमेश शर्मा को रिटर्निंग ऑफिसर और अपर सचिव मयंक वर्मा को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। निर्वाचन कार्यालय विधानसभा भवन के समिति कक्ष क्रमांक-2 (एम-02) में बनाया गया है।

    अप्रैल 2030 तक रहेगा कार्यकाल

    डॉ. एल. मुरुगन अप्रैल 2024 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उन्होंने 14 अक्टूबर 2026 को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उनकी सीट रिक्त हो गई।

    मुरुगन का कार्यकाल 3 अप्रैल 2030 तक निर्धारित था। उपचुनाव में निर्वाचित होने वाले नए सदस्य को भी इसी तारीख तक राज्यसभा में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

     

     

     

    Latest articles

    खरगे के बयान पर भोपाल में बवाल, भाजपा ने घेरा कांग्रेस कार्यालय; पुलिस ने चलाई वाटर कैनन

    भोपाल। Bhopal BJP Protest : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

    धार में दर्दनाक हादसा: टायर फटने के बाद कार में लगी आग, चार युवक जिंदा जले 

    धार। धार जिले में महू-नीमच फोरलेन पर रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सादलपुर...

    मर्यादा की लक्ष्मण रेखा लांघते राजनेता

    -महेश दीक्षित Politicians crossing the 'Lakshman Rekha' of propriety: कुर्सी और सत्ता की लड़ाई में...

    More like this

    खरगे के बयान पर भोपाल में बवाल, भाजपा ने घेरा कांग्रेस कार्यालय; पुलिस ने चलाई वाटर कैनन

    भोपाल। Bhopal BJP Protest : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

    धार में दर्दनाक हादसा: टायर फटने के बाद कार में लगी आग, चार युवक जिंदा जले 

    धार। धार जिले में महू-नीमच फोरलेन पर रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सादलपुर...