More
    Homeमध्यप्रदेशMP में प्री-मानसून एक्टिव, 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; ओले गिरने...

    MP में प्री-मानसून एक्टिव, 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; ओले गिरने की चेतावनी

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री 20 जून के बाद होने की संभावना है, लेकिन उसके पहले प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार को प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में मौसम का मिजाज बदला, जबकि गुरुवार को 39 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    मौसम विभाग ने नीमच, श्योपुर, मुरैना, टीकमगढ़ और छतरपुर में ओलावृष्टि और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की चेतावनी दी है। भोपाल में सुबह से बादल छाए रहे और कई इलाकों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। रायसेन, सीहोर और नर्मदापुरम में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।

    तेज गर्मी, तापमान 40 डिग्री से ऊपर

    प्री-मानसून के बावजूद कुछ शहरों में तेज धूप रही। सबसे अधिक रतलाम में 42°C, खरगोन में 41.8°C, राजगढ़ में 40.6°C, मलाजखंड-खंडवा में 40.5°C और खजुराहो-सागर में 40.3°C दर्ज किया गया। बड़े शहरों में भोपाल 39.4°C, इंदौर 38.5°C, ग्वालियर 38.9°C, उज्जैन 39.5°C और जबलपुर 39.8°C रहे।

    नौतपा में बारिश और गर्मी से राहत

    नौतपा की शुरुआत 25 मई से हुई थी और 2 जून तक रही। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर बना। अंतिम तीन दिन हीटवेव नहीं चली। भोपाल में नौतपा के दौरान 14 साल में 7 बार बारिश दर्ज हुई है, जबकि इस बार भी शुरुआती दिन बारिश हुई।

    मानसून की दस्तक में देरी

    मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश में प्री-मानसून की सक्रियता बनी हुई है। ट्रफ लाइन और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और आंधी का दौर जारी है। इस कारण इस बार मानसून सामान्य तारीख 15 जून की बजाय 20 से 22 जून के बीच मप्र में प्रवेश कर सकता है।

    Latest articles

    झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को फांसी की सजा, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

    जगदलपुर/रायपुर।Jhiram Ghati Attack : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के मामले में...

    एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, PM मोदी ने दी बधाई

    मुंबई।Dadasaheb Phalke Award: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को वर्ष 2024 का...

    बंगाल में IPS बुशरा बानो के तबादले पर सियासत गरम: अजहरुद्दीन ने पूछा- अल्पसंख्यकों को क्या संदेश देना चाहती है सरकार?

    कोलकाता। Bushra Bano IPS:पश्चिम बंगाल की आईपीएस अधिकारी बुशरा बानो के तबादले को लेकर...

    इजराइल को अमेरिका देगा 26 हजार करोड़ के हथियार! 40 हजार भारी बम की डील

    वाशिंगटन। Israel US Arms Deal:अमेरिका एक बार फिर इजराइल के लिए बड़े हथियार पैकेज...

    More like this