More
    Homeव्यापारशेयर बाजार में कमजोरी के बीच HDFC Bank और Airtel समेत 4...

    शेयर बाजार में कमजोरी के बीच HDFC Bank और Airtel समेत 4 कंपनियों का मार्केट कैप ₹92,995 करोड़ बढ़ा

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली। बीते सप्ताह शेयर बाजार में हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से चार कंपनियों ने निवेशकों के लिए शानदार प्रदर्शन किया। इन कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण (Market Capitalization) 92,995.48 रुपए करोड़ बढ़ गया। सबसे अधिक लाभ HDFC Bank और भारती एयरटेल को हुआ।

    सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 194.52 अंक (0.25%) और एनएसई निफ्टी 63.95 अंक (0.26%) की गिरावट के साथ बंद हुए।

    बाजार पर पश्चिम एशिया के तनाव का असर

    रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (रिसर्च) अजीत मिश्रा के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण चार सप्ताह की लगातार बढ़त के बाद भारतीय शेयर बाजार में मामूली गिरावट देखने को मिली।

    हालांकि सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक रही। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, पहली तिमाही के कारोबार के बेहतर संकेत, मानसून की अच्छी प्रगति और विभिन्न क्षेत्रों में खरीदारी से बाजार को शुरुआती समर्थन मिला। बाद में ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ने से बिकवाली का दबाव बना, लेकिन सप्ताह के अंतिम दो कारोबारी सत्रों में बाजार ने अपनी अधिकांश गिरावट की भरपाई कर ली।

    इन चार कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा

    HDFC Bank का बाजार पूंजीकरण 35,808.09  करोड़ रुपए बढ़कर 12.69 लाख करोड़ रुपए हो गया। यह सप्ताह की सबसे बड़ी बढ़ोतरी रही।

    भारती एयरटेल का मार्केट कैप 34,896.92 करोड़ रुपए बढ़कर 11.98 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया।              भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का बाजार मूल्य 16,065.50 करोड़ रुपए बढ़कर 5.60 लाख करोड़ रुपए हो गया।रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 6,224.97 करोड़ रुपए बढ़कर 17.71 लाख करोड़ रुपए हो गया।

    इन कंपनियों का मार्केट कैप घटा

    दूसरी ओर छह प्रमुख कंपनियों के संयुक्त बाजार पूंजीकरण में 49,294.13 करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गई।

    हिंदुस्तान यूनिलीवर: 12,088.65 करोड़ रुपए की कमी
    लार्सन एंड टुब्रो (L&T): 11,040.23 करोड़ रुपए की गिरावट
    टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS): 8,574.87 करोड़ रुपए की कमी
    बजाज फाइनेंस: 7,813.58 करोड़ रुपए का नुकसान
    आईसीआईसीआई बैंक: 6,315.32 करोड़ रुपए की गिरावट
    भारतीय स्टेट बैंक (SBI): 3,461.48 करोड़ रुपए  का नुकसान
    रिलायंस बनी रही सबसे मूल्यवान कंपनी

    सप्ताह के अंत तक रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे अधिक बाजार पूंजीकरण वाली कंपनी बनी रही। इसके बाद क्रमशः HDFC Bank, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, SBI, TCS, बजाज फाइनेंस, LIC, लार्सन एंड टुब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

    Latest articles

    भारत का जिम्बाब्वे पर 3-0 से क्लीन स्वीप, वैभव-मयंक बने जीत के हीरो

    हरारे। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला...

    मीराबाई चानू का स्वर्णिम जलवा: कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक

    ग्लास्गो। भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एक बार फिर इतिहास रच दिया...

    मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी बढ़ने पर सरकार लगा सकती है ‘हेल्थ टैक्स’

    आईसीएमआर-एनआईएन की रिपोर्ट में चेतावनी, जंक फूड और शक्कर वाले पेय पर टैक्स बढ़ाने...

    भोपाल में 67 वर्षीय बुजुर्ग से 3.91 करोड़ की साइबर ठगी

    शेयर मार्केट में करोड़ों के मुनाफे का झांसा देकर फर्जी ऐप से लगाया चूना भोपाल।...

    More like this

    भारत का जिम्बाब्वे पर 3-0 से क्लीन स्वीप, वैभव-मयंक बने जीत के हीरो

    हरारे। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला...

    मीराबाई चानू का स्वर्णिम जलवा: कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक

    ग्लास्गो। भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एक बार फिर इतिहास रच दिया...

    मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी बढ़ने पर सरकार लगा सकती है ‘हेल्थ टैक्स’

    आईसीएमआर-एनआईएन की रिपोर्ट में चेतावनी, जंक फूड और शक्कर वाले पेय पर टैक्स बढ़ाने...