More
    HomeविदेशOman Ship Attack: ओमान तट के पास व्यापारी जहाज पर हमला, 11...

    Oman Ship Attack: ओमान तट के पास व्यापारी जहाज पर हमला, 11 भारतीय सवार; 10 सुरक्षित, एक लापता, भारत ने जताया कड़ा विरोध

    Published on

    spot_img

    तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान तट के पास एक व्यापारी जहाज पर हुए हमले के बाद भारत ने गहरी चिंता जताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने रविवार को बताया कि हमले का शिकार हुए जहाज ‘Trans Galaxy’ पर 11 भारतीय नागरिक सवार थे। इनमें से 10 भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है।

    लापता भारतीय की तलाश जारी

    विदेश मंत्रालय के अनुसार, मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ओमान सरकार और स्थानीय एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में है। लापता भारतीय की तलाश और बचाव अभियान पर करीबी नजर रखी जा रही है। भारत ने राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग के लिए ओमान सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

    भारत ने समुद्री सुरक्षा पर जताई चिंता

    भारत ने कहा कि व्यापारी जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है। विदेश मंत्रालय ने सभी पक्षों से तनाव कम करने, संयम बरतने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की। साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर जहाजों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही जल्द बहाल करने पर जोर दिया।

    पिछले 24 घंटे में पश्चिम एशिया से जुड़े प्रमुख घटनाक्रम

    मुजतबा खामेनेई बोले-पिता की मौत का बदला लिया जाएगा

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने अपने पहले सार्वजनिक बयान में कहा कि उनके पिता अली खामेनेई और युद्ध में मारे गए लोगों के खून का बदला लिया जाएगा।

    सैटेलाइट तस्वीरों से परमाणु ठिकानों के पुनर्निर्माण का दावा

    अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों में सैटेलाइट तस्वीरों के हवाले से दावा किया गया है कि ईरान पारचिन समेत कुछ परमाणु ठिकानों की मरम्मत और पुनर्निर्माण कर रहा है। रिपोर्ट में इसे अमेरिका-ईरान समझौते के संभावित उल्लंघन से जोड़कर देखा गया है।

    ईरानी विदेश मंत्री का अमेरिका पर आरोप

    ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने आरोप लगाया कि अमेरिका स्वयं समझौते का पालन नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी समझौते की सफलता दोनों पक्षों द्वारा उसके पालन पर निर्भर करती है।

    ट्रम्प की कड़ी चेतावनी

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि यदि ईरान उनकी हत्या की कोशिश करता है तो अमेरिका अब तक का सबसे बड़ा सैन्य जवाब देगा। उन्होंने दावा किया कि संभावित जवाबी कार्रवाई के निर्देश पहले ही संबंधित एजेंसियों को दिए जा चुके हैं।

    Latest articles

    भारत का जिम्बाब्वे पर 3-0 से क्लीन स्वीप, वैभव-मयंक बने जीत के हीरो

    हरारे। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला...

    मीराबाई चानू का स्वर्णिम जलवा: कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक

    ग्लास्गो। भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एक बार फिर इतिहास रच दिया...

    मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी बढ़ने पर सरकार लगा सकती है ‘हेल्थ टैक्स’

    आईसीएमआर-एनआईएन की रिपोर्ट में चेतावनी, जंक फूड और शक्कर वाले पेय पर टैक्स बढ़ाने...

    भोपाल में 67 वर्षीय बुजुर्ग से 3.91 करोड़ की साइबर ठगी

    शेयर मार्केट में करोड़ों के मुनाफे का झांसा देकर फर्जी ऐप से लगाया चूना भोपाल।...

    More like this

    भारत का जिम्बाब्वे पर 3-0 से क्लीन स्वीप, वैभव-मयंक बने जीत के हीरो

    हरारे। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला...

    मीराबाई चानू का स्वर्णिम जलवा: कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक

    ग्लास्गो। भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एक बार फिर इतिहास रच दिया...

    मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी बढ़ने पर सरकार लगा सकती है ‘हेल्थ टैक्स’

    आईसीएमआर-एनआईएन की रिपोर्ट में चेतावनी, जंक फूड और शक्कर वाले पेय पर टैक्स बढ़ाने...