More
    HomeखेलIND vs ENG ODI Series: भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम घोषित,...

    IND vs ENG ODI Series: भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम घोषित, जोफ्रा आर्चर की वापसी, जेम्स कोल्स को पहला मौका

    Published on

    spot_img

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान हैरी ब्रूक को सौंपी गई है। सबसे बड़ी खबर तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की करीब आठ महीने बाद वनडे टीम में वापसी है, जबकि ससेक्स के युवा ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार इंग्लैंड की वनडे टीम में शामिल किया गया है।

    आर्चर ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला नवंबर 2025 में खेला था। लगातार फिटनेस और चोट की समस्याओं के बाद अब वह भारत के खिलाफ मैदान पर वापसी करेंगे। वहीं तेज गेंदबाज जोश टंग को भी पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है।

    श्रीलंका दौरे की टीम में चार बड़े बदलाव

    इंग्लैंड ने श्रीलंका दौरे पर गई टीम की तुलना में चार बदलाव किए हैं। जेम्स कोल्स, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन और साकिब महमूद की टीम में वापसी हुई है। वहीं ब्रायडन कार्से, जैक क्रॉली, जेमी ओवरटन और ल्यूक वुड को इस बार टीम से बाहर रखा गया है।

    14 जुलाई से होगी वनडे सीरीज की शुरुआत

    भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। दूसरा मैच 16 जुलाई को कार्डिफ और तीसरा व अंतिम मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा। दोनों टीमें इस सीरीज को आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की तैयारी के लिहाज से अहम मान रही हैं।

    इंग्लैंड की वनडे टीम

    हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जो रूट और जोश टंग।

    भारतीय टीम पहले ही घोषित

    भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान 21 जून को किया जा चुका है। टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर उपकप्तान होंगे। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा भी टीम का हिस्सा हैं। कोहली चोट के कारण अफगानिस्तान सीरीज नहीं खेल पाए थे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उनकी वापसी हुई है।

    Latest articles

    गुरु रविदास जयंती पर MP में भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, 21 हजार स्थानों पर होगा दीपोत्सव

    29 जुलाई से शुरू होगा अभियान, वाराणसी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी लेकर पहुंचेगी...

    MP IAS Transfer: 8 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, पार्थ जायसवाल बने शहडोल कलेक्टर

    मिशा सिंह को नगरीय प्रशासन में अहम जिम्मेदारी, बालाघाट-छतरपुर समेत चार जिलों के कलेक्टर...

    MP में आंगनवाड़ी बदलाव की नई इबारत लिखेंगे जमीनी अनुभव और डिजिटल नवाचार

    राज्य स्तरीय विचार-मंथन में आयुक्त निधि निवेदिता का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उत्कृष्ट मॉडलों...

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    More like this