More
    Homeखेलविराट कोहली को जब आया भयंकर गुस्सा, रवि शास्त्री ने जैसे तैसे...

    विराट कोहली को जब आया भयंकर गुस्सा, रवि शास्त्री ने जैसे तैसे रोका, सुनाई पूरी कहानी

    Published on

    spot_img

    विराट कोहली और मिचेल जॉनसन जब आमने सामने आ गए, तब रवि शास्त्री ने बड़ी मुश्किल से कोहली को मनाया। कई साल बाद अब जाकर ये किस्सा सामने आया है। इसका वीडियो भी है।विराट कोहली अक्सर अपने गुस्से के लिए चर्चा में आ जाते हैं। हाल ही में आईपीएल मैच के दौरान ट्रेविस हेड से हाथ ना मिलने को लेकर अब तक बात हो रही है। खास तौर पर जब कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरते हैं तो उनके तेवर देखने लायक होते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ ही कुछ साल पहले जब विराट कोहली को भयंकर गुस्सा आ गया था, तब रवि शास्त्री ने उन्हें जैसे तैसे रोका। अब जाकर उस पूरे घटनाक्रम की कहानी खुद रवि शास्त्री ने सुनाई है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो आप यहां नीचे देख सकते हैं।

    साल 2014-15 में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान हुआ पूरा मामला
    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जब भी मुकाबला होता है तो विराट कोहली सुर्खियों में रहते हैं। बात साल 2014-15 की है, जब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई थी। तब विराट कोहली और तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन आमने सामने आ गए थे। हालात काफी बिगड़े हुए थे, जब रवि बीच में आए। रवि शास्त्री ने ये किस्सा लाइफस्टाइल ब्रॉड वनऐट One8 के एक पॉडकास्ट के दौरान बताया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा था। विराट कोहली बैटिंग के लिए आए, मिचेल जॉनसन ने पहली ही बॉल उनके सिर की ओर मारी। इससे विराट कोहली को गुस्सा आ गया। इसके बाद दोनों के बीच काफी देर तक तनातनी चलती रही।

    विराट कोहली और मिचेल जॉनसन की भिड़ंत
    पूरे मैच के दौरान ​कोहली और जॉनसन कई बार एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आए। इसके बाद लंच टाइम हुआ और दोनों टीमें वापस ड्रेसिंग रूप में आ रही थी। इसी दौरान विराट कोहली जॉनसन को ऐसे देख रहे थे, जैसे उन्हें अभी पकड़ लेंगे। ये स​ब शास्त्री ने देखा और समझ गए कि मामला गंभीर है। इसके बाद उन्होंने कोहली को आवाज दी। शास्त्री ने कहा ​कि इधर आओ और अपनी बैटिंग पर फोकस करो। इस दौरान रवि और कोहली हंस पड़े। शास्त्री ने कहा कि वे जब भी इस बारे में सोचते हैं तो अभी भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

    कोहली ने सीरीज के दौरान किया था कमाल का प्रदर्शन
    ऐतिहासिक रूप से देखें तो पता चलता है कि टीम इंडिया के लिए ये सीरीज अच्छी नहीं गई थी। हालांकि कोहली ने अच्छा खेल दिखाया था। कोहली ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान 692 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 86.50 का रहा था। कोहली के बल्ले से उस दौरान चार शतक आए थे।

    Latest articles

    गुरु रविदास जयंती पर MP में भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, 21 हजार स्थानों पर होगा दीपोत्सव

    29 जुलाई से शुरू होगा अभियान, वाराणसी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी लेकर पहुंचेगी...

    MP IAS Transfer: 8 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, पार्थ जायसवाल बने शहडोल कलेक्टर

    मिशा सिंह को नगरीय प्रशासन में अहम जिम्मेदारी, बालाघाट-छतरपुर समेत चार जिलों के कलेक्टर...

    MP में आंगनवाड़ी बदलाव की नई इबारत लिखेंगे जमीनी अनुभव और डिजिटल नवाचार

    राज्य स्तरीय विचार-मंथन में आयुक्त निधि निवेदिता का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उत्कृष्ट मॉडलों...

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    More like this

    गुरु रविदास जयंती पर MP में भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, 21 हजार स्थानों पर होगा दीपोत्सव

    29 जुलाई से शुरू होगा अभियान, वाराणसी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी लेकर पहुंचेगी...

    MP IAS Transfer: 8 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, पार्थ जायसवाल बने शहडोल कलेक्टर

    मिशा सिंह को नगरीय प्रशासन में अहम जिम्मेदारी, बालाघाट-छतरपुर समेत चार जिलों के कलेक्टर...

    MP में आंगनवाड़ी बदलाव की नई इबारत लिखेंगे जमीनी अनुभव और डिजिटल नवाचार

    राज्य स्तरीय विचार-मंथन में आयुक्त निधि निवेदिता का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उत्कृष्ट मॉडलों...