More
    Homeखेलभारत ने पाकिस्तान को 7-1 से रौंदा, हॉकी प्रो लीग में शानदार...

    भारत ने पाकिस्तान को 7-1 से रौंदा, हॉकी प्रो लीग में शानदार वापसी के साथ दर्ज की बड़ी जीत

    Published on

    spot_img

    लंदन। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। शुक्रवार रात खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम शुरुआती दौर में 0-1 से पिछड़ गई थी, लेकिन इसके बाद लगातार सात गोल दागते हुए पाकिस्तान को एकतरफा शिकस्त दे दी।

    मैच की शुरुआत में पाकिस्तान ने 13वें मिनट में अबू महमूद के पेनल्टी कॉर्नर गोल की बदौलत बढ़त बना ली। हालांकि भारत ने सात मिनट के भीतर शानदार वापसी की। 20वें मिनट में सुखजीत सिंह ने हरमनप्रीत सिंह के पेनल्टी कॉर्नर पर मिले पास को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया।

    इसके बाद भारतीय टीम ने मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बना लिया। 26वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई। तीसरे क्वार्टर में हार्दिक सिंह ने 34वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया, जबकि जवाबी हमले में जुगराज सिंह ने चौथा गोल दागकर पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ा दीं।

    चौथे क्वार्टर में भी भारतीय टीम का आक्रमण जारी रहा। 41वें मिनट में अभिषेक ने शानदार रिवर्स हिट से फील्ड गोल किया। इसके तीन मिनट बाद राजकुमार पाल ने रीबाउंड पर गोल दागा और 54वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने मंदीप सिंह के पास को गोल में बदलते हुए भारत की 7-1 की ऐतिहासिक जीत पर मुहर लगा दी।

    इस जीत के साथ भारतीय टीम का मनोबल काफी बढ़ा है। अब लंदन चरण के अपने अंतिम मुकाबले में भारत का सामना रविवार को मेजबान इंग्लैंड से होगा।

    Latest articles

    गुरु रविदास जयंती पर MP में भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, 21 हजार स्थानों पर होगा दीपोत्सव

    29 जुलाई से शुरू होगा अभियान, वाराणसी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी लेकर पहुंचेगी...

    MP IAS Transfer: 8 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, पार्थ जायसवाल बने शहडोल कलेक्टर

    मिशा सिंह को नगरीय प्रशासन में अहम जिम्मेदारी, बालाघाट-छतरपुर समेत चार जिलों के कलेक्टर...

    MP में आंगनवाड़ी बदलाव की नई इबारत लिखेंगे जमीनी अनुभव और डिजिटल नवाचार

    राज्य स्तरीय विचार-मंथन में आयुक्त निधि निवेदिता का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उत्कृष्ट मॉडलों...

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    More like this