More
    Homeखेल15 साल के वैभव सूर्यवंशी का विश्व क्रिकेट में धमाका, 11 गेंदों...

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी का विश्व क्रिकेट में धमाका, 11 गेंदों में ठोकी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा

    Published on

    spot_img

    डंबुला। भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने 50 ओवर क्रिकेट में इतिहास रचते हुए दुनिया का सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। महज 15 वर्ष की उम्र में उन्होंने भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए ट्राई-सीरीज़ फाइनल में केवल 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर 20 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। यह श्रीलंका के डंबुला (Dambulla) शहर मे Rangiri Dambulla International Stadium में खेला जा रहा है।

    इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के काउशल्या वीररत्ने के नाम था, जिन्होंने वर्ष 2005 में 12 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। वैभव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

    श्रीलंका ए के पहले गेंदबाजी करने के फैसले के बाद ओपनिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने महज 11 गेंदों में चौकों और छक्कों की बारिश करते हुए अर्धशतक पूरा कर लिया। उनकी रिकॉर्डतोड़ पारी में लगातार बड़े शॉट्स देखने को मिले, जिससे विपक्षी गेंदबाजों पर शुरुआत से ही दबाव बन गया।
    फिफ्टी पूरी करने के बाद भी वैभव नहीं रुके और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 94 रन बना डाले। उनकी इस शानदार पारी में 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। 324.14 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से खेली गई यह पारी युवा क्रिकेटर की प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रमाण मानी जा रही है।

    हालांकि वैभव अपने शतक से केवल 6 रन दूर रह गए, लेकिन तब तक भारत ए की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया।

    वैभव सूर्यवंशी का यह प्रदर्शन ऐसे समय आया है जब हाल ही में उन्हें भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम में भी जगह मिली है। वे आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ 2026 एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यह युवा बल्लेबाज आने वाले वर्षों में भारतीय क्रिकेट का बड़ा चेहरा बन सकता है।

    Latest articles

    गुरु रविदास जयंती पर MP में भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, 21 हजार स्थानों पर होगा दीपोत्सव

    29 जुलाई से शुरू होगा अभियान, वाराणसी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी लेकर पहुंचेगी...

    MP IAS Transfer: 8 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, पार्थ जायसवाल बने शहडोल कलेक्टर

    मिशा सिंह को नगरीय प्रशासन में अहम जिम्मेदारी, बालाघाट-छतरपुर समेत चार जिलों के कलेक्टर...

    MP में आंगनवाड़ी बदलाव की नई इबारत लिखेंगे जमीनी अनुभव और डिजिटल नवाचार

    राज्य स्तरीय विचार-मंथन में आयुक्त निधि निवेदिता का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उत्कृष्ट मॉडलों...

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    More like this