More
    Homeविदेशअफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर समेत 8 देशों...

    अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर समेत 8 देशों में महसूस हुए तेज झटके

    Published on

    spot_img

    श्रीनगर। अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में शनिवार शाम 7:04 बजे आए 6.2 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के झटके भारत सहित आठ देशों में महसूस किए गए। भारत में दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में लोगों ने कंपन महसूस होने पर घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों का रुख किया। राहत की बात यह रही कि फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

    भूकंप का केंद्र उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान में कलाफगान से करीब 81 किलोमीटर दूर और जमीन से लगभग 215 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके अफगानिस्तान के अलावा भारत, पाकिस्तान, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में भी महसूस किए गए।

    श्रीनगर निवासी इम्तियाज अहमद ने बताया कि वह घर के बाहर बैठे थे, तभी कुर्सी और बिजली की तारें हिलने लगीं। वहीं एक छात्र वहीद ने कहा कि रास्ते में चलते समय उन्हें हल्के झटकों का अहसास हुआ।

    इससे पहले शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भी 3.2 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज किया गया था। इसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई पर था और धर्मशाला से लगभग 22 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में स्थित था।

    उधर, यूरोपियन-भूमध्यसागरीय सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पाकिस्तान में चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इनमें सबसे तेज 5.5 तीव्रता का भूकंप शनिवार सुबह बलूचिस्तान क्षेत्र में आया, जिसमें पांच लोगों के घायल होने की सूचना है।

    विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्यतः 6.5 या उससे अधिक तीव्रता के भूकंप से जान-माल के नुकसान की आशंका अधिक रहती है, जबकि इससे कम तीव्रता के भूकंप का प्रभाव अपेक्षाकृत सीमित होता है।

    Latest articles

    दतिया उपचुनाव 2026: आशुतोष तिवारी-घनश्याम सिंह के बीच कांटे की टक्कर

    भोपाल। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव इस बार बेहद दिलचस्प...

    NEET प्रदर्शन केस: FIR वापस लेने की तैयारी, 2500 संदिग्धों पर दिल्ली पुलिस की नजर

    साजिश की जांच जारी, CCTV, मोबाइल डेटा और फेस रिकग्निशन से जुटाए जा रहे सबूत नई...

    आज अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे सोनम वांगचुक, फिर लौटेंगे लद्दाख

    नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सोमवार को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल से छुट्टी...

    एमपी में फिर बदला मौसम का मिजाज: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश में...

    More like this