More
    HomeखेलVaibhav Suryavanshi ICC T20 Ranking: टॉप-50 बल्लेबाजों में शामिल; शुभमन गिल ODI...

    Vaibhav Suryavanshi ICC T20 Ranking: टॉप-50 बल्लेबाजों में शामिल; शुभमन गिल ODI नंबर-1

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में सूर्यवंशी ने 230 स्थान की लंबी छलांग लगाते हुए दुनिया के टॉप-50 बल्लेबाजों में जगह बना ली है। वह अब 536 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टी-20 बल्लेबाजों की सूची में 48वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

    वहीं, वनडे क्रिकेट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा मुकाम हासिल करते हुए दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज का स्थान हासिल कर लिया है। वनडे रैंकिंग के टॉप-4 में तीन भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं। विराट कोहली दूसरे और रोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं। टेस्ट गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।

    जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन का मिला फायदा

    वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने तीन मुकाबलों में 50.33 की औसत से 151 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी निकले। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था।

    इसी प्रदर्शन के आधार पर आईसीसी रैंकिंग में उन्हें बड़ा फायदा मिला और वह पहली बार टी-20 बल्लेबाजों की टॉप-50 सूची में शामिल हुए।

    ईशान किशन टी-20 बल्लेबाजों में नंबर-1 पर कायम

    टी-20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। ईशान के खाते में 910 रेटिंग पॉइंट्स हैं। वह दूसरे स्थान पर मौजूद पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान (848 अंक) से काफी आगे हैं।

    ईशान किशन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले के बाद 916 रेटिंग अंक हासिल किए थे। उस समय उन्होंने टी-20 करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के मामले में विराट कोहली (909 अंक) और सूर्यकुमार यादव (912 अंक) को पीछे छोड़ दिया था।

    हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में 29 रन बनाने के कारण उनकी रेटिंग में छह अंकों की कमी आई और ताजा रैंकिंग में वह 910 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं।

    टी-20 गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती टॉप-10 में इकलौते भारतीय

    टी-20 इंटरनेशनल गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान 753 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर हैं। पाकिस्तान के अबरार अहमद 736 अंकों के साथ दूसरे और इंग्लैंड के आदिल राशिद 710 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

    भारतीय गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती ही टॉप-10 में शामिल हैं।

    Latest articles

    ITR Filing Last Date 2026:  31 जुलाई तक भरें इनकम टैक्स रिटर्न, नहीं तो 5,000 रुपए तक जुर्माना

    नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की...

    Russia vs Telegram: फाउंडर पावेल दुरोव वॉन्टेड, टेलीग्राम पर बैन का खतरा

    मास्को। रूस ने लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके...

    Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी ने किया आत्मसमर्पण

    नई दिल्ली/शिलांग। इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है।...

    Datia Bypoll 2026: कल मतदान, क्या टूटेगा 80.20% वोटिंग का रिकॉर्ड?

    भोपाल। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए गुरुवार,...

    More like this

    ITR Filing Last Date 2026:  31 जुलाई तक भरें इनकम टैक्स रिटर्न, नहीं तो 5,000 रुपए तक जुर्माना

    नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की...

    Russia vs Telegram: फाउंडर पावेल दुरोव वॉन्टेड, टेलीग्राम पर बैन का खतरा

    मास्को। रूस ने लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके...

    Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी ने किया आत्मसमर्पण

    नई दिल्ली/शिलांग। इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है।...