More
    Homeदेशटीएमसी में बढ़ी टूट की आहट: 4 दिन में 4 राज्यसभा सांसदों...

    टीएमसी में बढ़ी टूट की आहट: 4 दिन में 4 राज्यसभा सांसदों का इस्तीफा, कल्याण बनर्जी ने अभिषेक पर साधा निशाना

    Published on

    spot_img

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आने लगी है। पिछले चार दिनों में पार्टी के चार राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में टीएमसी के भीतर बड़े विभाजन की अटकलें तेज हो गई हैं। ताजा घटनाक्रम में राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक और कोयल मल्लिक ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

    इससे पहले 10 जून को सुष्मिता देव ने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी थी, जबकि 8 जून को सुखेंदु शेखर राय ने राज्यसभा और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया था। इन इस्तीफों ने टीएमसी नेतृत्व की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पार्टी की बागी सांसद काकोली घोष ने दावा किया है कि टीएमसी के 20 लोकसभा सांसदों ने अलग गुट बना लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के 80 में से 58 विधायक भी अलग खेमे में जा चुके हैं। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इससे पार्टी के भीतर असंतोष की चर्चाओं को बल मिला है।

    कल्याण बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी पर बोला हमला

    टीएमसी के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने भी सार्वजनिक रूप से नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को तय करना होगा कि वे उनके साथ हैं या अभिषेक बनर्जी के साथ। कल्याण ने आरोप लगाया कि अभिषेक वरिष्ठ नेताओं का सम्मान नहीं करते और उनके व्यवहार में अहंकार झलकता है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी पूरी तरह अभिषेक बनर्जी के भरोसे चलनी है, तो उन्हें अलग कर दिया जाए। वहीं यदि ममता बनर्जी अलग रास्ता चुनती हैं, तो वे उनके साथ खड़े रहेंगे। कल्याण बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि एक महत्वपूर्ण मामले से जुड़े वकीलों को आधी रात में बदल दिया गया, जिसमें उनका नाम भी शामिल था, जो उनके लिए अपमानजनक था।

    इस्तीफे के बाद क्या बोले प्रकाश चिक बराइक

    इस्तीफे के बाद प्रकाश चिक बराइक ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता का रुझान भाजपा की ओर दिखाई दिया और उनके क्षेत्र में पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी। उन्होंने कहा कि जनादेश का सम्मान करते हुए उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया है। बराइक ने भविष्य को लेकर संकेत देते हुए कहा कि अभी बहुत कुछ सामने आना बाकी है। उन्होंने कहा, “मैं अभी बूढ़ा नहीं हुआ हूं, समय बताएगा कि आगे क्या करना है।”

    कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर प्रक्रिया जारी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोयल मल्लिक ने अपना इस्तीफा ईमेल के माध्यम से भेजा है। राज्यसभा सचिवालय ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर इस्तीफा सौंपने के लिए कहा है। इस कारण उनके इस्तीफे की औपचारिक प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। टीएमसी में लगातार हो रहे इस्तीफों और वरिष्ठ नेताओं की खुली नाराजगी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...