More
    Homeमध्यप्रदेशएमपी पुलिस भर्ती परीक्षा स्थगित, 9.76 लाख अभ्यर्थियों को नई तारीख का...

    एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा स्थगित, 9.76 लाख अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार

    Published on

    spot_img

    भोपाल। MP Police Recruitment 2026; मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने 22 नवंबर को परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया। पहले यह परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होनी थी, लेकिन निर्धारित समय पर परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी। अब प्रदेश के करीब 9.76 लाख अभ्यर्थियों को परीक्षा की नई तारीख और एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है। कर्मचारी चयन मंडल के अनुसार, परीक्षा का नया कार्यक्रम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। नई तारीख घोषित होने के साथ ही अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

    7,500 पदों पर होनी है पुलिस आरक्षकों की भर्ती

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस आरक्षक (जीडी) के 7,500 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इनमें 6,800 पद आरक्षक सामान्य ड्यूटी के हैं, जबकि 700 पद विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के लिए निर्धारित किए गए हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख पहले 29 सितंबर तय की गई थी। बाद में अभ्यर्थियों को राहत देते हुए आवेदन की समय-सीमा एक सप्ताह बढ़ाकर 6 अक्टूबर कर दी गई थी।

    42 पीएचडी धारकों ने भी किया आवेदन

    पुलिस आरक्षक के पदों के लिए मिले आवेदनों के आंकड़े बताते हैं कि भर्ती को लेकर युवाओं में कितनी प्रतिस्पर्धा है। कुल 9.76 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। खास बात यह है कि आरक्षक पद की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता से कहीं अधिक पढ़े-लिखे युवाओं ने भी इसमें किस्मत आजमाई है।

    कर्मचारी चयन मंडल के आंकड़ों के मुताबिक, आवेदन करने वालों में 42 पीएचडी धारक, 11,961 इंजीनियर, 51,381 पोस्ट ग्रेजुएट और 3,26,626 ग्रेजुएट शामिल हैं। इसके अलावा 3,131 डिप्लोमा इंजीनियर, 3,922 अन्य डिप्लोमा धारक, 8,252 आईटीआई पास, 4,38,753 हायर सेकेंडरी, 93,736 हाईस्कूल और 1,011 आठवीं पास अभ्यर्थियों ने भी आवेदन किया है।

    गृह जिले में नहीं मिलेगी पदस्थापना

    भर्ती नियमों के मुताबिक, चयनित आरक्षकों को उनके गृह जिले में पदस्थापना नहीं दी जाएगी। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को प्रदेश के 55 जिलों में से अपनी पसंद की यूनिट का चयन करना था। नियुक्ति के बाद संबंधित यूनिट में कम से कम पांच साल तक सेवा देना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही स्थानांतरण का विकल्प मिल सकेगा।

    चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति भोपाल, इंदौर और जबलपुर की शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) में भी की जाएगी।

    परीक्षा केंद्रों पर आधार से बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य

    परीक्षा में पारदर्शिता और फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए सभी अभ्यर्थियों का आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य रहेगा। यदि परीक्षा एक से अधिक पालियों में आयोजित होती है तो अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों का नियमानुसार नॉर्मलाइजेशन किया जाएगा।

     

     

    Latest articles

    भोपाल के ऐशबाग जनता क्वार्टर में बुलडोजर एक्शन शुरू, 599 मकान होंगे जमींदोज

    भोपाल। भारी विरोध और कानूनी अड़चनों के बीच राजधानी भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता...

    एमपी में मौसम के दो रंग: दिन में बढ़ी ठिठुरन, 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं बादलों और...

    उज्जैन में हरिहर मिलन: महाकाल ने विष्णु को सौंपा सृष्टि का कार्यभार

    उज्जैन। भगवान शिव और विष्णु की एकात्मता के प्रतीक हरिहर मिलन की परंपरा उज्जैन...

    पुणे-पटना इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, 198 यात्री थे सवार

    लखनऊ। पटना में खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण पुणे से पटना जा...

    More like this

    भोपाल के ऐशबाग जनता क्वार्टर में बुलडोजर एक्शन शुरू, 599 मकान होंगे जमींदोज

    भोपाल। भारी विरोध और कानूनी अड़चनों के बीच राजधानी भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता...

    एमपी में मौसम के दो रंग: दिन में बढ़ी ठिठुरन, 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं बादलों और...

    उज्जैन में हरिहर मिलन: महाकाल ने विष्णु को सौंपा सृष्टि का कार्यभार

    उज्जैन। भगवान शिव और विष्णु की एकात्मता के प्रतीक हरिहर मिलन की परंपरा उज्जैन...