More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल के ऐशबाग जनता क्वार्टर में बुलडोजर एक्शन शुरू, 599 मकान होंगे...

    भोपाल के ऐशबाग जनता क्वार्टर में बुलडोजर एक्शन शुरू, 599 मकान होंगे जमींदोज

    Published on

    spot_img

    भोपाल। भारी विरोध और कानूनी अड़चनों के बीच राजधानी भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर में सोमवार सुबह मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई। मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड ने प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में 599 जर्जर ईडब्ल्यूएस आवासों को हटाने का अभियान शुरू किया है। सुबह होते ही इलाके में बुलडोजर और पोकलेन मशीनों की गूंज सुनाई देने लगी। कार्रवाई के लिए 10 पोकलेन मशीनें और सैकड़ों कर्मचारियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए चार एसडीएम और 10 तहसीलदार भी मौके पर मौजूद हैं। एहतियात के तौर पर क्षेत्र की सड़कों पर बैरिकेडिंग कर यातायात का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

    जनता क्वार्टर में मकान तोड़े जाने के विरोध में पिछले दिनों पांच महिलाओं द्वारा जहर खाने की घटना सामने आई थी। इसके बाद से ही इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में तनाव और विरोध का माहौल बना हुआ था। हालांकि, प्रशासन ने सोमवार सुबह से ध्वस्तीकरण अभियान शुरू कर दिया।

    हाईकोर्ट से नहीं मिली रोक, प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई

    जनता क्वार्टर के मकानों को तोड़ने का अभियान पहले भी विरोध और प्रशासनिक कारणों से टल चुका था। 14 नवंबर को प्रस्तावित कार्रवाई पुलिस बल की अनुपलब्धता और रहवासियों के विरोध के चलते रोकनी पड़ी थी। उस दौरान विरोध प्रदर्शन के बीच तीन महिलाओं की तबीयत भी बिगड़ गई थी। इसके बाद 22 नवंबर को रविवार की छुट्टी के दिन जबलपुर हाईकोर्ट में इस मामले की विशेष सुनवाई हुई। अदालत ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने सोमवार सुबह अभियान शुरू करने का निर्णय लिया।

    600 मकानों में 110 ही मूल आवंटी, 490 पर अवैध कब्जे का दावा

    हाउसिंग बोर्ड के मुताबिक, जनता क्वार्टर के करीब 600 मकानों में से केवल 110 मकानों के निवासी ही मूल और वैध आवंटी हैं। शेष करीब 490 मकानों पर अनधिकृत कब्जे बताए जा रहे हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मकान खाली करने के लिए सहमति पत्र जमा करने वाले पात्र मूल आवंटियों को ही किराये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मकान खाली करने के बाद पात्र आवंटियों को कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार किराया उपलब्ध कराया जाएगा।

    पुराने मकानों की जगह बनेंगे आधुनिक बहुमंजिला फ्लैट

    हाउसिंग बोर्ड ने जनता क्वार्टर की जमीन के पुनर्विकास की योजना तैयार की है। मध्य प्रदेश पुनर्विकास नीति-2022 के तहत पुराने और जर्जर भवनों को हटाकर यहां आधुनिक बहुमंजिला आवासीय परिसर विकसित किया जाएगा। योजना के अनुसार, वैध आवंटियों को उनके मौजूदा मकानों की तुलना में 20 प्रतिशत बड़े नए फ्लैट देने का प्रस्ताव है। नए निर्माण के दौरान पात्र आवंटियों को किराये की राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी।

    2016 में ही जर्जर घोषित किए गए थे भवन

    जनता क्वार्टर के मकानों की जर्जर स्थिति को लेकर नगर निगम ने मई 2016 में ही करीब 600 भवनों को खतरनाक और रहने के लिहाज से असुरक्षित घोषित कर दिया था। इसके बाद वर्ष 2018 में भी मकान खाली करने के नोटिस जारी किए गए थे। हालांकि, विरोध और अन्य अड़चनों के चलते ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लंबे समय तक आगे नहीं बढ़ सकी। अब करीब एक दशक बाद इन भवनों को हटाने का अभियान शुरू हुआ है।

    एक आवंटी को हाईकोर्ट से दो दिन की मोहलत

    ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बीच जनता क्वार्टर के मकान नंबर 465 के मूल आवंटी मोहम्मद हफीज खान को हाईकोर्ट से दो दिन की राहत मिली है। उनके मामले में याचिकाकर्ता और हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी कलेक्टर के साथ बैठक कर किराये की राशि निर्धारित करेंगे। इस संबंध में बुधवार को हाईकोर्ट में जानकारी प्रस्तुत की जाएगी।

     

    Latest articles

    एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा स्थगित, 9.76 लाख अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार

    भोपाल। MP Police Recruitment 2026; मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के...

    एमपी में मौसम के दो रंग: दिन में बढ़ी ठिठुरन, 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं बादलों और...

    उज्जैन में हरिहर मिलन: महाकाल ने विष्णु को सौंपा सृष्टि का कार्यभार

    उज्जैन। भगवान शिव और विष्णु की एकात्मता के प्रतीक हरिहर मिलन की परंपरा उज्जैन...

    पुणे-पटना इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, 198 यात्री थे सवार

    लखनऊ। पटना में खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण पुणे से पटना जा...

    More like this

    एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा स्थगित, 9.76 लाख अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार

    भोपाल। MP Police Recruitment 2026; मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के...

    एमपी में मौसम के दो रंग: दिन में बढ़ी ठिठुरन, 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं बादलों और...

    उज्जैन में हरिहर मिलन: महाकाल ने विष्णु को सौंपा सृष्टि का कार्यभार

    उज्जैन। भगवान शिव और विष्णु की एकात्मता के प्रतीक हरिहर मिलन की परंपरा उज्जैन...