More
    Homeविदेशदुनिया के नौ देशों की 305 माताओं के दूध पर अनोखा अध्ययन

    दुनिया के नौ देशों की 305 माताओं के दूध पर अनोखा अध्ययन

    Published on

    spot_img

    मां के दूध की पोषण क्षमता में देशों के बीच अंतर, नॉर्वे में सबसे ज्यादा ऊर्जा और वसा

    जेनेवा। मां का दूध नवजात शिशु के लिए प्रकृति का सबसे संपूर्ण आहार माना जाता है, लेकिन इसकी पोषण संरचना हर देश में एक जैसी नहीं होती। नौ देशों की 305 माताओं के दूध पर किए गए एक नए अध्ययन में ऊर्जा, वसा, ओमेगा-3 फैटी एसिड और मस्तिष्क के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण तत्वों की मात्रा में उल्लेखनीय अंतर सामने आया है।

    अध्ययन के मुताबिक, नॉर्वे की माताओं के दूध में सबसे अधिक ऊर्जा और वसा पाई गई, जबकि इटली की माताओं के दूध में इनकी मात्रा सबसे कम रही। फिलीपींस की माताओं के दूध में संतृप्त वसा (सैचुरेटेड फैट) का अनुपात अधिक मिला, वहीं ओमेगा-3 फैटी एसिड की सर्वाधिक मात्रा नॉर्वे में दर्ज की गई।

    यह शोध स्विट्जरलैंड स्थित नेस्ले रिसर्च और नीदरलैंड के यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर ग्रोनिंगन के वैज्ञानिकों ने किया है। इसके निष्कर्ष वैज्ञानिक जर्नल ‘साइंटिफिक रिपोर्ट्स’ में प्रकाशित हुए हैं। शोध में फ्रांस, इटली, नॉर्वे, पुर्तगाल, रोमानिया, स्पेन, स्वीडन, फिलीपींस और सिंगापुर की माताओं को शामिल किया गया।

    प्रसव के 21 दिन बाद लिए गए दूध के नमूने

    शोधकर्ताओं ने शुरुआत में 450 मां-शिशु जोड़ों से संबंधित आंकड़े जुटाए। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विकास मानकों के आधार पर सामान्य रूप से विकसित हो रहे 364 शिशुओं की पहचान की गई। इसके बाद 305 माताओं के दूध के नमूनों का विश्लेषण किया गया। ये नमूने प्रसव के 21 दिन बाद लिए गए थे।

    वैज्ञानिकों ने दूध में ऊर्जा, प्रोटीन, वसा, लैक्टोज, फैटी एसिड और गैंग्लियोसाइड की मात्रा का परीक्षण किया। अध्ययन में प्रति 100 मिलीलीटर मां के दूध में औसतन 71.24 किलो कैलोरी ऊर्जा पाई गई।

    शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि मां के दूध की पोषण संरचना में भौगोलिक क्षेत्रों के आधार पर अंतर हो सकता है। हालांकि, इन अंतरों के पीछे के कारणों और शिशुओं के दीर्घकालिक स्वास्थ्य पर इनके प्रभावों को समझने के लिए अभी और शोध की आवश्यकता है।

    Latest articles

    इस्राइल में गठबंधन सरकार बनाने की कवायद तेज, आज लिकुड और आइजेनकोट के बीच अहम बैठक

    तेल अवीव। इस्राइल में नई गठबंधन सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज...

    कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा: खाटू श्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं की क्रूजर ट्रेलर में घुसी, नौ की मौत

    कोटा। राजस्थान के कोटा-उदयपुर हाईवे पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में नौ लोगों...

    जीडीपी 7% की दर से बढ़ने का अनुमान, महंगाई से बढ़ेगा कर्ज का बोझ; दिसंबर में रेपो रेट बढ़ा सकता है RBI

    नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2026-27 में करीब 7 प्रतिशत की विकास दर...

    रिश्वत लेते पकड़ा गया CGST अधीक्षक, घर से 1.86 करोड़ की नकदी और सोना-चांदी बरामद

    नई दिल्ली। हरियाणा के पंचकूला में तैनात केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) के...

    More like this