More
    Homeमध्यप्रदेशबालाघाट में फूड पॉइजनिंग से 118 बच्चे और महिलाएं बीमार

    बालाघाट में फूड पॉइजनिंग से 118 बच्चे और महिलाएं बीमार

    Published on

    spot_img

    45 बच्चे और 12 युवतियां व महिलाएं जिला अस्पताल में भर्ती, बाकी का चल रहा किरनापुर में इलाज, कलेक्टर आदित्य सिंह ने खाद्य विभाग को दिए जांच के निर्देश

    बालाघाट। बालाघाट जिले के किरनापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम हिर्री में आयोजित मंडई मेले के दौरान मंचूरियन और चाउमिन खाने के बाद करीब 118 बच्चों, युवतियों और महिलाओं की तबियत बिगड़ने का मामला सामने आया है। अचानक इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से मेले में अफरा-तफरी मच गई। पेट दर्द और उल्टियां होने की शिकायत के बाद सभी प्रभावितों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें 45 बच्चे और 12 युवतियां व महिलाएं जिला चिकित्सालय बालाघाट में भर्ती हैं। जबकि बाकी बीमार लोगों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरनापुर में इलाज चल रहा है।

    घटना की जानकारी सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। एक ही मेले में खानपान के बाद इतनी बड़ी संख्या में लोगों की तबियत बिगड़ना प्रशासनिक व्यवस्थाओं और खाद्य सुरक्षा की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जिस मंडई में ग्रामीण परिवारों के साथ बच्चे उत्साह से पहुंचे थे, वहीं आयोजन में अचानक चिंता और दहशत का कारण बन गया।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हिर्री मंडई मेले में लगे फास्ट फूड के स्टॉल से मंचूरियन और चाउमिन खाने के बाद बच्चों सहित अन्य लोगों को पेट दर्द और उल्टियां होने लगीं। देखते ही देखते बीमार होने वालों की संख्या बढ़ती गई। परिजन घबराकर बच्चों और महिलाओं को लेकर सबसे पहले गांव के डॉक्टर के पहुंचे, जिन्हें डॉक्टर ने सीधे किरनापुर अस्पताल जाने की सलाह दी। जिसके बाद परिजन एम्बुलेंस के जरिये सभी बच्चों को लेकर किरनापुर अस्पताल पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरता और बेहतर चिकित्सकीय निगरानी की आवश्यकता को देखते हुए 45 बच्चों तथा 12 युवतियों व महिलाओं को जिला अस्पताल बालाघाट रेफर कर दिया गया।

    इस पूरे घटनाक्रम से न सिर्फ बच्चों के परिजनों में ह्ड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई, बल्कि जिले के प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मच गया। जहां मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर आदित्य सिंह ने सीधे जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से चर्चा की। इसके साथ कलेक्टर ने खाद्य विभाग को घटना की जांच करने के निर्देश दिए हैं। अब खाद्य सुरक्षा विभाग की जिम्मेदारी है कि संबंधित खाद्य स्टॉलों पर इस्तेमाल की गई सामग्री, तेल, पानी और भोजन तैयार करने की प्रक्रिया की बारीकी से जांच करे।  ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत किस वजह से बिगड़ी।

    हिर्री मंडई की यह घटना केवल फूड पॉइजनिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि मेलों और सार्वजनिक आयोजनों में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को भी उजागर करती है। सवाल यह है कि मेले में खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों की जांच क्यों नहीं होती? क्या खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा स्टॉलों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता की निगरानी की गई थी? यदि नहीं तो इसका जिम्मेदार खाद्य विभाग माना जाएगा।

    एक साथ करीब 118 लोगों के बीमार पड़ने की घटना ने जिला प्रशासन को फिर चिंता में डाल दिया है। क्योंकि रात भर एम्बुलेंस से मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल प्राथमिकता, सभी प्रभावितों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए रखने की है। राहत की बात यह कि बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है, इसके साथ ही सभी मरीज चिकित्सकीय निगरानी में रखे गये हैं। वहीं मामले मे पुलिस का भी एक्शन देखने मिल रहा है, जहां पुलिस ने मेले में चाउमीन और मंचूरियन की दुकानें लगाने वाले को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अब जांच के बाद यदि खाद्य सामग्री में लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी जरूरी होगी। आखिर बच्चों और आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने की जिम्मेदारी कौन लेगा?

     

     

    Latest articles

    भोपाल के ऐशबाग जनता क्वार्टर में बुलडोजर एक्शन शुरू, 599 मकान होंगे जमींदोज

    भोपाल। भारी विरोध और कानूनी अड़चनों के बीच राजधानी भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता...

    एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा स्थगित, 9.76 लाख अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार

    भोपाल। MP Police Recruitment 2026; मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के...

    एमपी में मौसम के दो रंग: दिन में बढ़ी ठिठुरन, 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं बादलों और...

    उज्जैन में हरिहर मिलन: महाकाल ने विष्णु को सौंपा सृष्टि का कार्यभार

    उज्जैन। भगवान शिव और विष्णु की एकात्मता के प्रतीक हरिहर मिलन की परंपरा उज्जैन...

    More like this

    भोपाल के ऐशबाग जनता क्वार्टर में बुलडोजर एक्शन शुरू, 599 मकान होंगे जमींदोज

    भोपाल। भारी विरोध और कानूनी अड़चनों के बीच राजधानी भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता...

    एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा स्थगित, 9.76 लाख अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार

    भोपाल। MP Police Recruitment 2026; मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के...

    एमपी में मौसम के दो रंग: दिन में बढ़ी ठिठुरन, 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं बादलों और...