More
    Homeदेशयोगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी पंचतत्व में विलीन, बेटों ने दी...

    योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी पंचतत्व में विलीन, बेटों ने दी मुखाग्नि

    Published on

    spot_img

    देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गईं। अंतिम विदाई के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक नजर आए। उन्होंने मां की पार्थिव देह को कंधा दिया और अंतिम परिक्रमा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सावित्री देवी के छोटे बेटों शैलेंद्र और महेंद्र ने मुखाग्नि दी।

    इससे पहले पौड़ी गढ़वाल जिले के पैतृक गांव पंचूर से सुबह 8:50 बजे अंतिम यात्रा शुरू हुई। गांव से हरिद्वार तक बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन और जनप्रतिनिधि यात्रा में शामिल हुए। सुबह करीब 11:40 बजे पार्थिव शरीर चंडी घाट पहुंचा, जहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गईं।

    अंतिम यात्रा में जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा

    सावित्री देवी की अंतिम यात्रा के दौरान लक्ष्मण झूला-कांडी मोटर मार्ग पर जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर उन्हें अंतिम विदाई दी। शव वाहन पर फूल बरसाकर लोगों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। गांव से हरिद्वार तक पूरी यात्रा के दौरान भगवद्गीता का पाठ भी किया जाता रहा।

    13 अखाड़ों के संतों सहित कई हस्तियां पहुंचीं

    चंडी घाट पर सावित्री देवी को श्रद्धांजलि देने के लिए संत समाज, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां पहुंचीं। 13 अखाड़ों के आचार्य और श्रीमहंत के साथ योग गुरु स्वामी रामदेव भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने भी अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों तथा भाजपा नेताओं ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। भाजपा नेता बांसुरी स्वराज भी अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। बड़ी संख्या में लोगों और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।

    पैतृक परंपरा के अनुसार हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार

    सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किए जाने के पीछे परिवार की परंपरा रही। पंचूर गांव में परिजनों के अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाने की परंपरा है। इसी के चलते उनकी पार्थिव देह को भी हरिद्वार लाया गया।

    इससे पहले योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन 21 अप्रैल 2020 को हुआ था। कोरोना संक्रमण के दौर में परिस्थितियों के चलते उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार के बजाय फूलचट्टी घाट पर किया गया था।

    सीएम धामी और राज्यपाल ने जताया शोक

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होते हैं। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिजनों के साथ हैं।

    धामी ने बाबा केदार से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

    Latest articles

    इस्राइल में गठबंधन सरकार बनाने की कवायद तेज, आज लिकुड और आइजेनकोट के बीच अहम बैठक

    तेल अवीव। इस्राइल में नई गठबंधन सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज...

    कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा: खाटू श्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं की क्रूजर ट्रेलर में घुसी, नौ की मौत

    कोटा। राजस्थान के कोटा-उदयपुर हाईवे पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में नौ लोगों...

    जीडीपी 7% की दर से बढ़ने का अनुमान, महंगाई से बढ़ेगा कर्ज का बोझ; दिसंबर में रेपो रेट बढ़ा सकता है RBI

    नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2026-27 में करीब 7 प्रतिशत की विकास दर...

    रिश्वत लेते पकड़ा गया CGST अधीक्षक, घर से 1.86 करोड़ की नकदी और सोना-चांदी बरामद

    नई दिल्ली। हरियाणा के पंचकूला में तैनात केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) के...

    More like this

    इस्राइल में गठबंधन सरकार बनाने की कवायद तेज, आज लिकुड और आइजेनकोट के बीच अहम बैठक

    तेल अवीव। इस्राइल में नई गठबंधन सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज...

    कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा: खाटू श्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं की क्रूजर ट्रेलर में घुसी, नौ की मौत

    कोटा। राजस्थान के कोटा-उदयपुर हाईवे पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में नौ लोगों...

    जीडीपी 7% की दर से बढ़ने का अनुमान, महंगाई से बढ़ेगा कर्ज का बोझ; दिसंबर में रेपो रेट बढ़ा सकता है RBI

    नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2026-27 में करीब 7 प्रतिशत की विकास दर...