More
    Homeमध्यप्रदेशMP DA Hike: एमपी के 7.50 लाख सरकारी कर्मचारियों को 2% डीए...

    MP DA Hike: एमपी के 7.50 लाख सरकारी कर्मचारियों को 2% डीए देने का ऐलान, पेंशनर्स को भी महंगाई राहत

    Published on

    spot_img

    दीपावली से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, जनवरी से सितंबर तक के एरियर्स का तीन समान किश्तों में होगा भुगतान

    भोपाल। दीपावली से पहले मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के करीब 7.50 लाख शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत वृद्धि की सौगात दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2026 से देय होगा। इसके साथ ही 4.50 पेंशनर्स को भी जुलाई 2026 से महंगाई राहत (डीआर) में 2 प्रतिशत वृद्धि का लाभ मिलेगा।

    मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि जनवरी से सितंबर 2026 तक के नौ माह के एरियर्स का भुगतान तीन समान मासिक किश्तों में किया जाएगा। वहीं, अक्टूबर माह के वेतन, जिसका भुगतान नवंबर में होगा, से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान शुरू हो जाएगा।

    इस निर्णय से प्रदेश के करीब 7.50 लाख सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ पेंशनर्स को भी आर्थिक राहत मिलेगी। डीए में वृद्धि से कर्मचारियों के मासिक वेतन में इजाफा होगा, जबकि महंगाई राहत बढ़ने से पेंशनर्स की पेंशन बढ़ेगी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनर्स के हितों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है। उनके कल्याण और हितों को ध्यान में रखकर सरकार लगातार काम कर रही है।

    किसे कितना लाभ

    • करीब 7.50 लाख शासकीय कर्मचारी और अधिकारी होंगे लाभान्वित।
    • महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि।
    • जनवरी 2026 से देय होगा बढ़ा हुआ डीए।
    • जनवरी से सितंबर तक के नौ माह के एरियर्स का तीन समान किश्तों में भुगतान।
    • अक्टूबर के वेतन से बढ़े हुए डीए का नकद भुगतान।
    • 4.50 लाख पेंशनर्स को जुलाई 2026 से महंगाई राहत में 2 प्रतिशत वृद्धि का लाभ।

     

    Latest articles

    न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, फिलिप्स का तूफानी शतक

    आकलैंड। India vs New Zealand ; लगातार तीन जीत के साथ टी20 सीरीज पर...

    बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह लोगों की मौत

    देहरादून। उत्तराखंड के जोशीमठ में बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त...

    बालाघाट में भाजपा ने ‘दागी’ को बनाया भाजयुमो जिलाध्यक्ष

    जिलाध्यक्ष बनते ही शराब के नशे में भाई-भाभी को पीटा, मामला थाने पहुंचा बालाघाट। भाजपा...

    भोपाल में मेट्रो निर्माण से भानपुर से प्रभात चौराहे तक रोजाना जाम, लोग परेशान

    भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित है। भानपुर ब्रिज से...

    More like this

    न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, फिलिप्स का तूफानी शतक

    आकलैंड। India vs New Zealand ; लगातार तीन जीत के साथ टी20 सीरीज पर...

    बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह लोगों की मौत

    देहरादून। उत्तराखंड के जोशीमठ में बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त...

    बालाघाट में भाजपा ने ‘दागी’ को बनाया भाजयुमो जिलाध्यक्ष

    जिलाध्यक्ष बनते ही शराब के नशे में भाई-भाभी को पीटा, मामला थाने पहुंचा बालाघाट। भाजपा...