More
    Homeदेशयूपी चुनाव से पहले भाजपा का मंथन तेज, नितिन नवीन ने महासचिवों...

    यूपी चुनाव से पहले भाजपा का मंथन तेज, नितिन नवीन ने महासचिवों संग बनाई रणनीति

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियों और राजनीतिक गतिविधियों को धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक कर संगठन के कामकाज, आगामी कार्यक्रमों और भावी कार्ययोजना पर चर्चा की। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष के ‘वोट चोरी’ अभियान के बीच भाजपा अपने जवाबी अभियान को भी तेज कर रही है।

    बैठक में राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष, स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े और सुनील बंसल सहित अन्य नेता शामिल हुए। बैठक के बाद नितिन नवीन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

    ‘वोट चोरी’ के आरोपों के जवाब में भाजपा का मार्च

    बैठक से एक दिन पहले बुधवार को नितिन नवीन ने दिल्ली के चांदनी चौक में भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत मार्च का नेतृत्व किया था। एसआईआर को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल मतदाता सूची की प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं और ‘वोट चोरी’ के आरोप लगा रहे हैं। भाजपा इस अभियान के जरिए विपक्ष के आरोपों का राजनीतिक जवाब देने में जुटी है।

    गांधी परिवार पर निशाना

    चांदनी चौक में मार्च के दौरान नितिन नवीन ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर भी हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस के नाम पर कटाक्ष करते हुए ‘कांग्रेस-आई’ को ‘इटैलियन कांग्रेस’ बताया। साथ ही कांग्रेस की चुनावी हार को नागरिकों की ओर से किया गया शुद्धिकरण करार दिया।

    Latest articles

    सुप्रीम कोर्ट सख्त, डिजिटल ठगी पर बैंकों की जवाबदेही तय करने पर जोर

    नई दिल्ली। डिजिटल गिरफ्तारी और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट...

    हरदा में पटाखा दुकानों पर कार्रवाई, दो प्रतिष्ठान सील; टिमरनी में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त

    हरदा। पटाखों के सुरक्षित भंडारण और बिक्री में लापरवाही पर हरदा जिला प्रशासन ने...

    भोपाल के ‘बम्बू मैन’ धर्मेंद्र रोहर बांस शिल्प से दे रहे पर्यावरण अनुकूल दीपावली को बढ़ावा

    भोपाल। दीपावली पर घरों को सजाने के लिए प्राकृतिक और पर्यावरण अनुकूल विकल्पों की...

    दीपावली पर रेलवे की सौगात, दिल्ली-कोच्चुवेली स्पेशल ट्रेन के तीन-तीन फेरे; भोपाल-इटारसी में ठहराव

    भोपाल। दीपावली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली...

    More like this