More
    Homeमध्यप्रदेशलाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी, खातों में पहुंचे 1831 करोड़...

    लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी, खातों में पहुंचे 1831 करोड़ रुपये; 2027 में जिला बन सकता है पिछोर

    Published on

    spot_img

    भोपाल/शिवपुरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाईदूज के बाद प्रदेश की 1.24 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात देते हुए योजना की 42वीं किस्त जारी की। शुक्रवार को शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,831 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। इस दौरान स्व-सहायता समूहों को 200 करोड़ रुपये का ऋण भी वितरित किया गया। मुख्यमंत्री ने 221 करोड़ रुपये की लागत के 121 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से अब तक करीब 60 हजार करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में पहुंचाए जा चुके हैं। इस राशि का उपयोग कई महिलाएं सिलाई केंद्र और छोटे व्यवसाय शुरू करने में कर रही हैं। उन्होंने कहा कि माताएं-बहनें परिवार की धुरी हैं और उनके सशक्त होने से समाज भी मजबूत होता है।

    शिवपुरी में 6 हजार करोड़ का डिफेंस इंडस्ट्री कॉरिडोर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवपुरी को 6 हजार करोड़ रुपये के डिफेंस इंडस्ट्री कॉरिडोर की सौगात मिली है। प्रदेश में रोजगार आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाली महिलाओं को वेतन के अतिरिक्त 5 हजार रुपये देने की व्यवस्था की गई है। निवेशकों को बिजली, पानी और जमीन आवंटन में भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के मुताबिक प्रदेश में अब तक 12.50 लाख करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतर चुका है। ग्वालियर में देश का पहला आधुनिक टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन विकसित करने की तैयारी भी है।

    सिंचाई का रकबा 60 लाख हेक्टेयर तक पहुंचा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़कर 60 लाख हेक्टेयर हो गया है। प्रदेश दूध उत्पादन में देश में तीसरे स्थान पर है। अगले दो वर्षों में मध्यप्रदेश को दूध उत्पादन में देश में पहले स्थान पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन और प्राचीन विरासत के संरक्षण पर भी काम किया जा रहा है।

    पिछोर में सांदीपनि विद्यालय और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की घोषणा

    मुख्यमंत्री ने पिछोर में सांदीपनि विद्यालय खोलने और खनियाधाना के रेडी चौराहे पर पुलिस चौकी स्थापित करने की घोषणा की। खनियाधाना में सर्वसुविधायुक्त स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। पिछोर किले के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये देने और मोतीसागर तालाब का सुंदरीकरण कराने की भी घोषणा की गई।

    इसके अलावा बामोर कलां में महाविद्यालय खोला जाएगा। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2027 में पिछोर को जिला बनाए जाने के लिए अनुशंसा करने की बात कही। इस घोषणा के बाद पिछोर को जिला बनाने की मांग को लेकर क्षेत्र में नई उम्मीद जगी है।

     

    Latest articles

    JEE Advanced 2027: 23 मई को होगी परीक्षा, JEE Main के टॉप 2.5 लाख अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

    नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त...

    काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस-ट्रक की टक्कर में 24 की मौत, 20 घायल

    काजीरंगा। असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में...

    वकीलों पर टिप्पणी के मामले में जैन मुनि सुधासागर महाराज को समन, 4 दिसंबर को पेशी

    इंदौर। वकीलों को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करना दिगंबर जैन मुनि सुधासागर जी महाराज...

    एमपी के नए डीजीपी की दौड़ में दिल्ली कनेक्शन की चर्चा, प्रज्ञा और उपेंद्र के नाम पर नजरें

    भोपाल/नई दिल्ली। मप्र के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति को लेकर दावेदारों के...

    More like this

    JEE Advanced 2027: 23 मई को होगी परीक्षा, JEE Main के टॉप 2.5 लाख अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

    नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त...

    काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस-ट्रक की टक्कर में 24 की मौत, 20 घायल

    काजीरंगा। असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में...

    वकीलों पर टिप्पणी के मामले में जैन मुनि सुधासागर महाराज को समन, 4 दिसंबर को पेशी

    इंदौर। वकीलों को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करना दिगंबर जैन मुनि सुधासागर जी महाराज...