More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल में 2.08 करोड़ की ड्रग्स के साथ महिला गिरफ्तार, दिल्ली से...

    भोपाल में 2.08 करोड़ की ड्रग्स के साथ महिला गिरफ्तार, दिल्ली से बेंगलुरु जा रही थी

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला दिल्ली से बेंगलुरु जा रही अंतरराज्यीय बस में सवार थी। उसके सामान से 2.604 किलोग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2.08 करोड़ रुपये बताई गई है। प्रारंभिक फील्ड टेस्ट में पदार्थ के मेथाम्फेटामाइन होने की पुष्टि होने का दावा किया गया है। डीआरआई ने महिला को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    आईएसबीटी पर बस रुकवाकर की गई जांच

    डीआरआई को अंतरराज्यीय बसों के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर अधिकारियों की टीम ने भोपाल के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) पर दिल्ली से बेंगलुरु जा रही बस को रुकवाया। जांच के दौरान एक महिला यात्री को संदिग्ध मानकर उसके सामान की तलाशी ली गई। इस दौरान बैग और पर्स में छिपाकर रखा गया मादक पदार्थ बरामद हुआ।

    बैग और पर्स की गुप्त जेबों में छिपाई थी ड्रग्स

    तलाशी के दौरान महिला के बैग की गुप्त जेब से 1,885 ग्राम और पर्स की गुप्त जेब से 719 ग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ मिला। इस तरह कुल 2,604 ग्राम यानी 2.604 किलोग्राम पदार्थ जब्त किया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 2.08 करोड़ रुपये आंकी गई है।

    तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी एजेंसी

    प्रारंभिक फील्ड टेस्ट में बरामद पदार्थ के मेथाम्फेटामाइन होने का दावा किया गया है। इसके बाद महिला को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। जांच एजेंसी अब उससे पूछताछ कर रही है। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था, इसे किसे पहुंचाया जाना था और क्या इस तस्करी के पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है। एजेंसी संभावित तस्करी नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

    Latest articles

    एमपी में अवैध शराब, रेत और ड्रग्स माफिया पर सीएम सख्त, पुलिस अधिकारियों की लगाई क्लास

    भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ते अपराधों और अवैध कारोबार को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

    मध्यप्रदेश में बदलेगा मौसम: पांच जिलों में बारिश का अलर्ट, धनतेरस-दिवाली पर साफ रहेगा आसमान

    भोपाल। मध्यप्रदेश में चक्रवाती तूफान मुरासु का असर अब कमजोर पड़ने लगा है। इसके...

    हरदा में काले हिरण का शिकार, गोली मारकर की हत्या; खेत में मिला शव

    हरदा। हरदा जिले के सिरकंबा गांव के पास खेत में अज्ञात आरोपियों द्वारा कृष्ण...

    दिलीप पुरी हत्याकांड : कमल पटेल बोले-राहुल-मनीष जायसवाल की संपत्ति नीलाम की जाए

    हरदा। देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी (TI) दिलीप पुरी की अवैध शराब से...

    More like this