More
    Homeमध्यप्रदेशअब एक कॉल पर मिलेगा न्याय: महिला आयोग ने शुरू की हेल्पलाइन...

    अब एक कॉल पर मिलेगा न्याय: महिला आयोग ने शुरू की हेल्पलाइन 1800-233-6112

    Published on

    spot_img

    भोपाल। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए महिलाओं के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-233-6112 शुरू की है। अब प्रदेश की महिलाएं एक फोन कॉल के माध्यम से अपनी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव सीधे आयोग तक पहुंचा सकेंगी। भोपाल स्थित राज्य महिला आयोग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव, सदस्य साधना स्थापक तथा सचिव सुरेश तोमर ने हेल्पलाइन का शुभारंभ किया।

    आयोग अध्यक्ष रेखा यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को न्याय और सहायता तक सरल एवं त्वरित पहुंच उपलब्ध कराना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि यह हेल्पलाइन महिलाओं और आयोग के बीच सीधा संवाद स्थापित करेगी, जिससे उनकी समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। विशेष रूप से यह सुविधा उन महिलाओं के लिए लाभकारी होगी, जो किसी कारणवश सीधे आयोग तक नहीं पहुंच पाती हैं। सदस्य साधना स्थापक ने कहा कि आयोग का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और न्यायपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है। हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता, गंभीरता और प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा, ताकि पीड़ित महिलाओं को शीघ्र राहत मिल सके।

    आयोग के सचिव सुरेश तोमर ने बताया कि यह हेल्पलाइन शिकायत पंजीयन, मार्गदर्शन, परामर्श और मामलों के फॉलोअप का प्रभावी माध्यम बनेगी। इससे शिकायत निवारण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और सुलभ होगी।
    महिला आयोग ने प्रदेश की सभी महिलाओं से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर वे निःसंकोच टोल-फ्री नंबर १८००-२३३-६११२ पर संपर्क कर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं।

    Latest articles

    गुरु रविदास जयंती पर MP में भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, 21 हजार स्थानों पर होगा दीपोत्सव

    29 जुलाई से शुरू होगा अभियान, वाराणसी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी लेकर पहुंचेगी...

    MP IAS Transfer: 8 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, पार्थ जायसवाल बने शहडोल कलेक्टर

    मिशा सिंह को नगरीय प्रशासन में अहम जिम्मेदारी, बालाघाट-छतरपुर समेत चार जिलों के कलेक्टर...

    MP में आंगनवाड़ी बदलाव की नई इबारत लिखेंगे जमीनी अनुभव और डिजिटल नवाचार

    राज्य स्तरीय विचार-मंथन में आयुक्त निधि निवेदिता का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उत्कृष्ट मॉडलों...

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    More like this