More
    Homeमध्यप्रदेशभाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी को नहीं मिला चेंबर, सत्कार पदाधिकारी भी तलाश...

    भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी को नहीं मिला चेंबर, सत्कार पदाधिकारी भी तलाश रहे ठिकाना

    Published on

    spot_img

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की नियुक्तियों के बाद अब बैठने के लिए चेंबर का संकट खड़ा हो गया है। हालात यह हैं कि प्रदेश कार्यालय प्रभारी बने करीब एक महीना बीतने के बावजूद उन्हें बैठने के लिए स्थायी चेंबर नहीं मिल पाया है। वहीं, प्रदेश नेतृत्व की ओर से नियुक्त दो प्रदेश सत्कार पदाधिकारी भी अपने लिए एक अदद चेंबर की तलाश में हैं। यानी संगठन में जिम्मेदारियां तो बढ़ गईं, लेकिन बैठने की जगह कम पड़ गई।

    दरअसल, प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रभारी बनाए जाने को लेकर नेताओं के बीच लंबे समय से चल रही खींचतान पर संघ पृष्ठभूमि के ‘भाईसाब’ की नियुक्ति के बाद भले ही विराम लग गया हो, लेकिन अब उनके सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है। पार्टी के गलियारों में चर्चा है कि जिस चेंबर में पहले प्रदेश कार्यालय प्रभारी बैठा करते थे, उस पर एक अन्य प्रदेश पदाधिकारी ने अपना डेरा जमा रखा है। ऐसे में नए प्रदेश कार्यालय प्रभारी के लिए उसी चेंबर में बैठने की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। मुख्यालय में पदाधिकारियों की बढ़ती संख्या और कमरों की सीमित उपलब्धता ने इस समस्या को और बढ़ा दिया है।

    दिलचस्प पहलू यह भी है कि प्रदेश कार्यालय प्रभारी बनाए गए ‘भाईसाब’ से प्रदेश संगठन और यहां आने वाले कार्यकर्ता अभी पूरी तरह परिचित नहीं हैं। बताया जाता है कि नये प्रदेश कार्यालय प्रभारी के सामने पहचान का भी बड़ा संकट है। वे प्रदेशभर से आने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के नाम-चेहरों को भी नहीं जानते-पहचानते हैं। ऐसे में मुख्यालय में आने वाले लोगों के स्वागत, संपर्क और समन्वय की व्यवस्था को लेकर नए सिरे से प्रयास किए जा रहे हैं।

    इसी कड़ी में प्रदेश नेतृत्व द्वारा दो सत्कार पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें एक पूर्व सांसद के साथ प्रदेश कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं, जबकि दूसरे लंबे समय से भाजपा मुख्यालय में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते रहे हैं। दोनों को कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच संपर्क बनाए रखने के साथ ही मुख्यालय पहुंचने वाले अतिथियों के सत्कार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, नियुक्ति के बाद भी दोनों को बैठने के लिए चेंबर नहीं मिल पाया है।

     

     

    Latest articles

    कांग्रेस में पदाधिकारियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट होगी तैयार, जीतू पटवारी ने मांगा कामकाज का हिसाब

    भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में अब संगठनात्मक पद हासिल करना ही काफी नहीं होगा, बल्कि...

    सपना चौधरी ने हटवाया पति वीर साहू के नाम का टैटू, तलाक की चर्चाओं के बीच वीडियो वायरल

    सोनीपत। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को...

    राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद संसद में आएगा परिसीमन विधेयक, लोकसभा सीटें 850 करने का प्रस्ताव

    नई दिल्ली। देश में लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने की कवायद तेज...

    गैस सिलेंडर में पानी, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत पर मचा हड़कंप, जांच के लिए उपभोक्ता के घर पहुंचा खाद्य विभाग

    भोपाल। घरेलू गैस सिलेंडर में पानी मिलने की शिकायत ने भोपाल में गैस एजेंसी...

    More like this

    कांग्रेस में पदाधिकारियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट होगी तैयार, जीतू पटवारी ने मांगा कामकाज का हिसाब

    भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में अब संगठनात्मक पद हासिल करना ही काफी नहीं होगा, बल्कि...

    सपना चौधरी ने हटवाया पति वीर साहू के नाम का टैटू, तलाक की चर्चाओं के बीच वीडियो वायरल

    सोनीपत। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को...

    राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद संसद में आएगा परिसीमन विधेयक, लोकसभा सीटें 850 करने का प्रस्ताव

    नई दिल्ली। देश में लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने की कवायद तेज...