More
    Homeदेशराष्ट्रपति की मंजूरी के बाद संसद में आएगा परिसीमन विधेयक, लोकसभा सीटें...

    राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद संसद में आएगा परिसीमन विधेयक, लोकसभा सीटें 850 करने का प्रस्ताव

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली। देश में लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 को लोकसभा में विचारार्थ पेश करने की सिफारिश कर दी है। लोकसभा सचिवालय ने शनिवार, 28 नवंबर को जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी। संविधान के अनुच्छेद 117(3) के तहत दी गई इस सिफारिश के बाद 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में विधेयक पर चर्चा का रास्ता साफ हो गया है।

    लोकसभा में 850 तक हो सकती हैं सीटें

    सरकार के प्रस्ताव के अनुसार, लोकसभा में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मौजूदा सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जा सकती है। इसके बाद लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 हो जाएगी। इनमें राज्यों के 815 और केंद्र शासित प्रदेशों के 35 सदस्य शामिल होंगे।

    इसी तर्ज पर राज्यों की विधानसभाओं में भी सदस्यों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसके तहत विधानसभा सीटों की अधिकतम संख्या 500 से बढ़ाकर 650 की जा सकती है।

    प्रस्ताव में राज्यों के बीच लोकसभा सीटों का मौजूदा अनुपात बनाए रखने की व्यवस्था की गई है। इसे 2051 के बाद होने वाली पहली जनगणना के आंकड़े प्रकाशित होने तक बरकरार रखने का प्रस्ताव है। वहीं निर्वाचन क्षेत्रों की नई सीमाएं 2011 की जनगणना के आधार पर निर्धारित करने की बात कही गई है।

    महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी

    परिसीमन प्रक्रिया का एक प्रमुख उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का रास्ता तैयार करना है। महिला आरक्षण कानून के क्रियान्वयन को परिसीमन की प्रक्रिया से जोड़ा गया है।

    प्रस्ताव के मुताबिक, परिसीमन आयोग लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें निर्धारित करेगा। इन सीटों का आवंटन अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में रोटेशन के आधार पर किया जाएगा। इसके साथ ही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों का भी नए सिरे से निर्धारण होगा।

    सरकार की कोशिश है कि परिसीमन की प्रक्रिया पूरी कर 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू किया जा सके।

    30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र

    संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होकर चार दिन चलेगा। राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से प्रस्तावित है। इस सत्र में सरकार परिसीमन से जुड़े विधेयकों को पेश कर सकती है।

    विधेयक पर सदन में चर्चा के दौरान सांसद इसके प्रावधानों पर अपनी राय रख सकेंगे और संशोधन प्रस्ताव भी पेश कर सकेंगे। इसके बाद मतदान कराया जाएगा। परिसीमन विधेयक के साथ संविधान संशोधन विधेयक को भी मंजूरी दिलाना जरूरी होगा। संविधान संशोधन के लिए संसद के दोनों सदनों में विशेष बहुमत हासिल करना होगा।

    कानून बनने के बाद गठित होगा परिसीमन आयोग

    संसद से जरूरी मंजूरी मिलने और विधेयकों के कानून बनने के बाद केंद्र सरकार परिसीमन आयोग का गठन करेगी। आयोग लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की नई सीमाएं तय करेगा।

    आयोग उपलब्ध जनगणना आंकड़ों के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों का प्रारूप तैयार करेगा। इसके बाद प्रस्ताव सार्वजनिक कर संबंधित पक्षों से आपत्तियां और सुझाव मांगे जाएंगे। सार्वजनिक सुनवाई के बाद आयोग अंतिम आदेश जारी करेगा। इसी प्रक्रिया में महिला आरक्षण के तहत सीटों का निर्धारण और रोटेशन भी तय किया जाएगा।

    अप्रैल में विशेष बहुमत नहीं मिलने से अटक गया था प्रस्ताव

    इससे पहले सरकार ने अप्रैल में भी परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक संसद में पेश किए थे। हालांकि, संविधान (131वां संशोधन) विधेयक लोकसभा में जरूरी विशेष बहुमत हासिल नहीं कर पाया था।

    17 अप्रैल को हुए मतदान में विधेयक के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े थे। संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी था। आवश्यक समर्थन नहीं मिलने के कारण विधेयक पारित नहीं हो सका और परिसीमन से जुड़े अन्य प्रस्तावों की प्रक्रिया भी आगे नहीं बढ़ पाई थी। अब राष्ट्रपति की सिफारिश के बाद इस मुद्दे पर संसद में एक बार फिर चर्चा का रास्ता खुल गया है।

     

    Latest articles

    कांग्रेस में पदाधिकारियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट होगी तैयार, जीतू पटवारी ने मांगा कामकाज का हिसाब

    भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में अब संगठनात्मक पद हासिल करना ही काफी नहीं होगा, बल्कि...

    भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी को नहीं मिला चेंबर, सत्कार पदाधिकारी भी तलाश रहे ठिकाना

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की नियुक्तियों के बाद अब बैठने के...

    सपना चौधरी ने हटवाया पति वीर साहू के नाम का टैटू, तलाक की चर्चाओं के बीच वीडियो वायरल

    सोनीपत। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को...

    गैस सिलेंडर में पानी, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत पर मचा हड़कंप, जांच के लिए उपभोक्ता के घर पहुंचा खाद्य विभाग

    भोपाल। घरेलू गैस सिलेंडर में पानी मिलने की शिकायत ने भोपाल में गैस एजेंसी...

    More like this

    कांग्रेस में पदाधिकारियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट होगी तैयार, जीतू पटवारी ने मांगा कामकाज का हिसाब

    भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में अब संगठनात्मक पद हासिल करना ही काफी नहीं होगा, बल्कि...

    भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी को नहीं मिला चेंबर, सत्कार पदाधिकारी भी तलाश रहे ठिकाना

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की नियुक्तियों के बाद अब बैठने के...

    सपना चौधरी ने हटवाया पति वीर साहू के नाम का टैटू, तलाक की चर्चाओं के बीच वीडियो वायरल

    सोनीपत। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को...