More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल में 1000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर का लोकार्पण, सीएम मोहन...

    भोपाल में 1000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर का लोकार्पण, सीएम मोहन यादव ने किया उद्घाटन

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्यप्रदेश की खेल अधोसंरचना को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार शाम भोपाल के नाथू बरखेड़ा में करीब 1000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के पहले चरण का लोकार्पण किया। लगभग 134 एकड़ क्षेत्र में फैले इस परिसर के उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने अनूठी पहल की। उन्होंने खिलाड़ियों और दर्शकों से मोबाइल की टॉर्च जलाकर उत्सव में शामिल होने की अपील की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भी मोबाइल की टॉर्च जलाकर खेल परिसर के लोकार्पण का जश्न मनाया।

    समारोह में भारत के साथ चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और थाईलैंड की टीमों ने मार्च पास्ट किया। प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह का अभिनंदन भी किया गया। उन्होंने अपनी संगीत प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर एशियन गेम्स, पैरा एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में देश और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से कुल 9 करोड़ 23 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए गए।

    खेलों के नए भविष्य की शुरुआत

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खेलों के इतिहास में भोपाल के लिए यह स्वर्णिम दिन है। अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर का लोकार्पण महज औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रदेश में खेलों के नए भविष्य की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि मोबाइल की टॉर्च से जगमगाता परिसर युवाओं के उत्साह, उमंग और खेलों के प्रति जुनून का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत खेलों के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।

    प्रदेश में खेल अधोसंरचना का विस्तार

    केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि भोपाल में इतने बड़े खेल परिसर का निर्माण प्रदेश के लिए गौरव की बात है। मध्यप्रदेश की आबादी में करीब 28 प्रतिशत युवा हैं। ऐसे में युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है।

    खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में 17वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। अगले दो वर्षों में प्रदेश को देश के सबसे बेहतर खेल अधोसंरचना वाले राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किए जा रहे हैं।

    भोपाल बनेगा देश की खेल राजधानी

    मंत्री सारंग ने कहा कि सरकार भोपाल को खेल राजधानी के रूप में विकसित करना चाहती है। मुख्यमंत्री ने शहर में क्रिकेट स्टेडियम बनाने को भी मंजूरी दी है। इसके अलावा एशियन चैंपियनशिप की मेजबानी और भोपाल की हॉकी पहचान को फिर मजबूत करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर से प्रदेश में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। यहां से निकलने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

     

     

    Latest articles

    दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट में मारपीट, ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक

    अहमदाबाद। पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का अहमदाबाद कॉन्सर्ट विवादों में घिर गया है। 21...

    भोपाल के ऐशबाग जनता क्वार्टर में बुलडोजर एक्शन शुरू, 599 मकान होंगे जमींदोज

    भोपाल। भारी विरोध और कानूनी अड़चनों के बीच राजधानी भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता...

    एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा स्थगित, 9.76 लाख अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार

    भोपाल। MP Police Recruitment 2026; मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के...

    एमपी में मौसम के दो रंग: दिन में बढ़ी ठिठुरन, 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं बादलों और...

    More like this

    दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट में मारपीट, ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक

    अहमदाबाद। पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का अहमदाबाद कॉन्सर्ट विवादों में घिर गया है। 21...

    भोपाल के ऐशबाग जनता क्वार्टर में बुलडोजर एक्शन शुरू, 599 मकान होंगे जमींदोज

    भोपाल। भारी विरोध और कानूनी अड़चनों के बीच राजधानी भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता...

    एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा स्थगित, 9.76 लाख अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार

    भोपाल। MP Police Recruitment 2026; मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के...