More
    Homeमनोरंजनदिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट में मारपीट, ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक

    दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट में मारपीट, ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक

    Published on

    spot_img

    अहमदाबाद। पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का अहमदाबाद कॉन्सर्ट विवादों में घिर गया है। 21 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें कुछ युवकों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है, जबकि एक अन्य वीडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर ई-सिगरेट का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है। कार्यक्रम में प्रतिबंधित सामान ले जाने पर रोक के बावजूद सामने आई इन घटनाओं ने आयोजकों की सुरक्षा व्यवस्था और जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    कॉन्सर्ट में युवकों के बीच चले लात-घूंसे

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ युवक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल जाती है। वीडियो में युवक एक-दूसरे को धक्का देते और लात-घूंसे चलाते नजर आते हैं। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभालने की कोशिश की।

    हालांकि, विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और मारपीट में शामिल युवक कौन थे, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। घटना को लेकर पुलिस या आयोजकों की ओर से भी फिलहाल कोई विस्तृत स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

    प्रतिबंध के बावजूद ई-सिगरेट का इस्तेमाल

    कॉन्सर्ट का एक अन्य वीडियो भी चर्चा में है। इसमें एक व्यक्ति कथित तौर पर ई-सिगरेट पीता दिखाई दे रहा है। बताया गया कि कार्यक्रम में ई-सिगरेट, वेप, सिगरेट, लाइटर और तंबाकू उत्पाद ले जाने पर प्रतिबंध था। इसके अलावा कांच की बोतलें, कैन, हथियार, बैनर, पोस्टर और झंडे जैसी वस्तुओं को भी प्रतिबंधित सामान की सूची में रखा गया था।

    ऐसे में सवाल उठ रहा है कि कड़ी सुरक्षा और जांच के दावों के बावजूद प्रतिबंधित सामान कार्यक्रम स्थल के भीतर कैसे पहुंचा।

    पांच गानों पर रोक को लेकर दिलजीत ने जताई नाराजगी

    अहमदाबाद कॉन्सर्ट से पहले प्रशासन ने दिलजीत दोसांझ को शराब और नशे से जुड़े पांच गाने नहीं गाने की हिदायत दी थी। इनमें ‘पंज तारा होटल’, ‘केस’ और ‘पटियाला पैग’ जैसे गाने शामिल बताए गए। इसको लेकर दिलजीत ने भारतीय कलाकारों के साथ भेदभाव का मुद्दा उठाया।

    स्टेज से उन्होंने कहा कि जब विदेशी बैंड कोल्डप्ले भारत में आकर ‘आई एम फीलिंग ड्रंक एंड हाई’ जैसे बोल गाता है, तब किसी को आपत्ति नहीं होती, लेकिन उनके ‘पटियाला पैग’ गाने पर रोक लगा दी जाती है।

    उन्होंने कहा कि उनका जन्म भारत में हुआ है और उनके संगीतकार भी भारतीय हैं। ऐसे में भारतीय कलाकारों के गानों को लेकर अलग रवैया क्यों अपनाया जाता है।

    ऑरा इंडिया टूर पर हैं दिलजीत

    दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ के तहत देश के अलग-अलग शहरों में कार्यक्रम कर रहे हैं। इंदौर में 15 नवंबर को उनके कॉन्सर्ट का आयोजन हुआ था। इससे पहले कार्यक्रम स्थल को बम से उड़ाने की नौ धमकियां मिलने की खबरें सामने आई थीं। सुरक्षा को लेकर उठी चिंताओं के बीच दिलजीत ने लाइव आकर स्पष्ट किया था कि वह इंदौर में परफॉर्म जरूर करेंगे।

    अहमदाबाद में सामने आई मारपीट और प्रतिबंधित वस्तु के इस्तेमाल की घटनाओं के बाद अब उनके आगामी कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा शुरू हो गई है। मुंबई और लखनऊ में भी उनके कॉन्सर्ट प्रस्तावित हैं।

     

    Latest articles

    भोपाल में 1000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर का लोकार्पण, सीएम मोहन यादव ने किया उद्घाटन

    भोपाल। मध्यप्रदेश की खेल अधोसंरचना को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

    भोपाल के ऐशबाग जनता क्वार्टर में बुलडोजर एक्शन शुरू, 599 मकान होंगे जमींदोज

    भोपाल। भारी विरोध और कानूनी अड़चनों के बीच राजधानी भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता...

    एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा स्थगित, 9.76 लाख अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार

    भोपाल। MP Police Recruitment 2026; मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के...

    एमपी में मौसम के दो रंग: दिन में बढ़ी ठिठुरन, 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं बादलों और...

    More like this

    भोपाल में 1000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर का लोकार्पण, सीएम मोहन यादव ने किया उद्घाटन

    भोपाल। मध्यप्रदेश की खेल अधोसंरचना को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

    भोपाल के ऐशबाग जनता क्वार्टर में बुलडोजर एक्शन शुरू, 599 मकान होंगे जमींदोज

    भोपाल। भारी विरोध और कानूनी अड़चनों के बीच राजधानी भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता...

    एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा स्थगित, 9.76 लाख अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार

    भोपाल। MP Police Recruitment 2026; मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के...