More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल में जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- जीतने पर...

    भोपाल में जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- जीतने पर होशियार, हारने पर चुनाव आयोग बेईमान!

    Published on

    spot_img

    भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को भोपाल में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव जीतने पर कांग्रेस खुद को होशियार बताती है, लेकिन हारने पर चुनाव आयोग को बेईमान ठहराने लगती है। राहुल गांधी को ‘अबोध बालक’ बताते हुए नड्डा ने उन्हें आत्मचिंतन करने की सलाह दी। भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर देश में भ्रम और अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है।

    पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी शामिल हुए। तीनों नेताओं ने कांग्रेस की राजनीति और राहुल गांधी की कार्यशैली पर निशाना साधा।

    परीक्षा में पास होने पर खुद को होशियार बताने जैसा व्यवहार

    नड्डा ने राहुल गांधी की तुलना कॉलेज के ऐसे विद्यार्थी से की, जो परीक्षा में पास होने पर खुद को होशियार बताता है और फेल होने पर शिक्षक को बेईमान कहने लगता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति भी इसी तरह चल रही है। चुनाव में जीत मिले तो व्यवस्था निष्पक्ष और हार हो जाए तो चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जाते हैं।

    नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनावी हार को स्वीकार करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को अगले 20 से 30 साल तक राजनीतिक रूप से जगह नहीं मिलेगी।

    एसआईआर और इमरजेंसी के बहाने कांग्रेस को घेरा

    विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जाली वोटों के सहारे चुनाव जीतना चाहती थी, लेकिन चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को शुद्ध करने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर में गलत तरीके से मतदाताओं के नाम नहीं काटे गए हैं।

    कांग्रेस शासनकाल में लगी इमरजेंसी का उल्लेख करते हुए नड्डा ने कहा कि उस दौरान करीब 1.30 लाख लोगों को जेल में डाला गया था। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों का अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें भी क्लासरूम से उठाकर ले जाया गया था। कांग्रेस की राजनीति पर तंज कसते हुए उन्होंने इसे पत्थर मारकर भागने जैसा व्यवहार बताया।

    मोदी को गाली देकर सत्ता में नहीं आएगी कांग्रेस

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर नड्डा ने कहा कि बौखलाहट में अपशब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के लिए नाली का कीड़ा और बिच्छू जैसे शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। नड्डा ने कहा कि जनता कांग्रेस को इसके लिए माफ नहीं करेगी।

    उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश और 2028 में मध्यप्रदेश के चुनावी मैदान में मुकाबला कर लेना, तब पता चल जाएगा कि सरकार किसकी बनती है।

    मोहन यादव बोले- लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही कांग्रेस

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर लोकतंत्र का मजाक उड़ाने और न्यायालय का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता हासिल करने के लिए देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी पर राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दे उठाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं जाने वाले नहीं हैं। वह जनता के नेता हैं और जनता का विश्वास उनके साथ है।

    हेमंत खंडेलवाल ने विदेशी ताकतों से सहयोग का लगाया आरोप

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर देश में अस्थिरता पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब तक हुए 12 एसआईआर में से 10 कांग्रेस की सरकारों के कार्यकाल में हुए हैं, इसके बावजूद कांग्रेस मौजूदा प्रक्रिया पर सवाल उठा रही है।

    खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी आरोप लगाकर राजनीतिक जिम्मेदारी से बचने की रणनीति अपना रहे हैं। उन्होंने विदेशी ताकतों के सहयोग से भारत को अस्थिर करने की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेगी।

     

     

    Latest articles

    भोपाल: दिल्ली वोट चोरी रैली से दूरी पड़ी भारी, युवा कांग्रेस के 60 पदाधिकारी निलंबित

    नौ जिलाध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष और 14 महासचिवों पर कार्रवाई भोपाल। दिल्ली के रामलीला मैदान में...

    अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, बढ़ेगा वेतन; 75% को मिलेगा अतिरिक्त मौका

    अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव, छह साल तक सेना में सेवा का अवसर; 25%...

    मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 IPS अधिकारी प्रशिक्षण पर जाएंगे, 7 जिलों के SP बदले

    14 आईपीएस अधिकारी हैदराबाद में प्रशिक्षण पर जाएंगे, 20 नवंबर तक लागू रहेगी नई...

    एमपी में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की होगी भर्ती, 10वीं पास महिलाएं 16 नवंबर से कर सकेंगी आवेदन

    भोपाल।MP ASHA Worker Recruitment: मध्यप्रदेश में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए...

    More like this

    भोपाल: दिल्ली वोट चोरी रैली से दूरी पड़ी भारी, युवा कांग्रेस के 60 पदाधिकारी निलंबित

    नौ जिलाध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष और 14 महासचिवों पर कार्रवाई भोपाल। दिल्ली के रामलीला मैदान में...

    अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, बढ़ेगा वेतन; 75% को मिलेगा अतिरिक्त मौका

    अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव, छह साल तक सेना में सेवा का अवसर; 25%...

    मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 IPS अधिकारी प्रशिक्षण पर जाएंगे, 7 जिलों के SP बदले

    14 आईपीएस अधिकारी हैदराबाद में प्रशिक्षण पर जाएंगे, 20 नवंबर तक लागू रहेगी नई...