More
    Homeविदेशअमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट...

    अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट में बहुमत हासिल किया

    Published on

    spot_img

    वाशिंगटन। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध जैसे हालात के बीच अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के चुनाव में भी डेमोक्रेट्स बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती नतीजों के बाद ट्रम्प ने चुनाव परिणाम स्वीकार करने की बात कही है। उन्होंने संकेत दिया कि वे विपक्षी पार्टी के साथ मिलकर काम करेंगे।

    सीनेट में डेमोक्रेट्स को बहुमत

    अमेरिकी सीनेट में कुल 100 सीटें हैं। इस बार इनमें से 35 सीटों पर चुनाव हुए। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 23 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी ने 15 और रिपब्लिकन पार्टी ने आठ सीटें जीती हैं। शेष 12 सीटों पर मतगणना जारी है।

    इन नतीजों के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 51 और रिपब्लिकन पार्टी के पास 39 सीटें हो गई हैं। सीनेट में बहुमत के लिए 51 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। इस तरह डेमोक्रेट्स ने बहुमत हासिल कर लिया है। यह परिणाम ट्रम्प प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक चुनौती माना जा रहा है।

    हाउस में भी डेमोक्रेट्स की बढ़त

    हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों पर चुनाव हुए हैं। शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी 187 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी 101 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बाकी सीटों पर मतगणना जारी है। हाउस में भी डेमोक्रेट्स की बढ़त रिपब्लिकन पार्टी की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

    गवर्नर चुनाव में भी डेमोक्रेट्स आगे

    अमेरिका के 36 राज्यों में गवर्नर पद के लिए चुनाव हुए हैं। अब तक 14 राज्यों के नतीजे सामने आए हैं। इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों ने 10 और रिपब्लिकन उम्मीदवारों ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है।

    भारतीय मूल के दो नेताओं की जीत

    इन चुनावों में भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक नेताओं ने भी सफलता हासिल की है। वर्जीनिया के 10वें संसदीय क्षेत्र से 40 वर्षीय सुहास सुब्रमण्यम दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार डेव बेकविथ को हराया। सुब्रमण्यम पेशे से वकील हैं और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में व्हाइट हाउस में टेक्नोलॉजी पॉलिसी एडवाइजर रह चुके हैं।

    वहीं, फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से भारतीय मूल की पिया दांडिया ने जीत दर्ज की है। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार केसी असकर को हराया। दांडिया को 51.9 प्रतिशत, जबकि असकर को 48.1 प्रतिशत वोट मिले।

    ट्रम्प बोले- अब राजनीतिक विश्लेषक बनूंगा

    चुनाव परिणामों के बीच ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अब वे राजनीतिक पंडित की भूमिका निभाएंगे। वे उम्मीदवारों की जीत और हार के कारणों का विश्लेषण करेंगे। उन्होंने कहा कि वे अच्छे और बुरे दोनों तरह के राजनीतिक विश्लेषण करेंगे और बताएंगे कि उम्मीदवार किन वजहों से जीते या हारे।

    Latest articles

    धार में सहकारी समिति प्रबंधक के तीन ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 2.41 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

    इंदौर। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत इंदौर लोकायुक्त की टीम ने...

    राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, 4 ट्रेनें रद्द; 45 मिनट पहले गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन

    श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रेलवे ट्रैक पर मंगलवार रात हुए धमाके से...

    शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स 340 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,850 के पार

    मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 4 नवंबर 2026 को मजबूती के साथ कारोबार...

    एमपीपीसीबी अध्यक्ष अनिरुद्ध मुखर्जी पर पांच महीने अवैध रूप से पद पर रहने का आरोप, एफआईआर की मांग

    भोपाल। मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीपीसीबी) के अध्यक्ष पद को लेकर नया विवाद खड़ा...

    More like this

    धार में सहकारी समिति प्रबंधक के तीन ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 2.41 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

    इंदौर। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत इंदौर लोकायुक्त की टीम ने...

    राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, 4 ट्रेनें रद्द; 45 मिनट पहले गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन

    श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रेलवे ट्रैक पर मंगलवार रात हुए धमाके से...

    शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स 340 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,850 के पार

    मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 4 नवंबर 2026 को मजबूती के साथ कारोबार...