More
    Homeविदेशट्रम्प बोले- ईरान के सुप्रीम लीडर से मुलाकात होगी अगर डील संभव...

    ट्रम्प बोले- ईरान के सुप्रीम लीडर से मुलाकात होगी अगर डील संभव हो

    Published on

    spot_img

    तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच कोई समझौता होता है, तो वह ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई से मिलने के लिए तैयार हैं। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा, “मैं मिलना नहीं चाहता, लेकिन अगर मुलाकात होती है तो मुझे गर्व होगा। अगर डील हो जाती है तो मुलाकात संभव है और मैं सम्मान के साथ पेश आऊंगा।”

    ट्रम्प ने यह भी खुलासा किया कि उनकी सरकार ने ईरान से संवर्धित (एनरिच्ड) यूरेनियम हासिल करने के लिए सैनिक भेजने पर विचार किया था। हालांकि, योजना बहुत जोखिम भरी होने के कारण इसे आगे नहीं बढ़ाया गया।

    पिछले 24 घंटे के बड़े अपडेट्स

    -कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला: ईरानी ड्रोन से धमाका हुआ, टर्मिनल-1 को नुकसान। 1 भारतीय नागरिक की मौत, 63 घायल।

    -इजराइल-लेबनान तनाव: सीजफायर के बावजूद ड्रोन और हवाई हमले जारी, दोनों पक्षों ने जवाबी कार्रवाई का दावा किया।

    -ईरान की चेतावनी: किसी भी हमले या ईरान के हितों पर हमला होने पर कड़ा जवाब दिया जाएगा। कुवैत और बहरीन को भी चेतावनी।

    -ट्रम्प और अमेरिकी संसद का टकराव: संसद ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई में राष्ट्रपति की शक्तियों को सीमित करने का प्रस्ताव पास किया। ट्रम्प ने विरोध जताया।

    -कच्चे तेल की कीमतें: मिडिल ईस्ट में तनाव के बावजूद हल्की गिरावट। ब्रेंट क्रूड 97.14 डॉलर, WTI 95.40 डॉलर प्रति बैरल।

    Latest articles

    मन, शरीर और आत्मा के लिए क्यों जरूरी है मेडिटेशन?

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और मानसिक अशांति तेजी से बढ़...

    दतिया उपचुनाव 2026: आशुतोष तिवारी-घनश्याम सिंह के बीच कांटे की टक्कर

    भोपाल। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव इस बार बेहद दिलचस्प...

    NEET प्रदर्शन केस: FIR वापस लेने की तैयारी, 2500 संदिग्धों पर दिल्ली पुलिस की नजर

    साजिश की जांच जारी, CCTV, मोबाइल डेटा और फेस रिकग्निशन से जुटाए जा रहे सबूत नई...

    आज अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे सोनम वांगचुक, फिर लौटेंगे लद्दाख

    नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सोमवार को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल से छुट्टी...

    More like this