More
    Homeमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश राज्योत्सव 1 से 3 नवंबर तक, मोनाली ठाकुर और मामे खान...

    मध्यप्रदेश राज्योत्सव 1 से 3 नवंबर तक, मोनाली ठाकुर और मामे खान देंगे प्रस्तुति

    Published on

    spot_img

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, 102 मेधावी विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति; किसानों को मिलेंगे 55 ट्रैक्टर, 55 बुलेट और 55 ई-स्कूटर

    भोपाल। Madhya Pradesh Rajyotsav 2026 : मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर तक तीन दिवसीय राज्योत्सव आयोजित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 नवंबर को समारोह और विकास प्रदर्शनियों का शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन संध्या में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता गायिका मोनाली ठाकुर प्रस्तुति देंगी, जबकि 3 नवंबर को राजस्थान के प्रसिद्ध लोक गायक मामे खान की प्रस्तुति के साथ उत्सव का समापन होगा।

    संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि इस वर्ष राज्योत्सव की थीम ‘विरासत से विकास के पथ की ओर अग्रसर प्रदेश’ रखी गई है। आयोजन में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और विकास उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

    विकास प्रदर्शनियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम

    मुख्यमंत्री 1 नवंबर को सुबह 11 बजे आधुनिक कृषि प्रदर्शनी, विकास दीर्घा, महिला उद्यमिता मंडप और देशज व्यंजन मेले का उद्घाटन करेंगे। शाम 6:30 बजे मुख्य सांस्कृतिक समारोह शुरू होगा। इसमें 71 बच्चे राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन करेंगे। मध्यप्रदेश पुलिस बैंड राष्ट्रगान प्रस्तुत करेगा। इसके बाद आतिशबाजी होगी।

    पहली शाम मोनाली ठाकुर अपने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। 2 नवंबर को करमा-सैला, भगोरिया, बधाई, मटकी और काठी सहित मध्यप्रदेश के लोक एवं जनजातीय नृत्यों के साथ घूमर, भांगड़ा, पंथी और लेझिम की प्रस्तुतियां होंगी। 20 से अधिक पारंपरिक नृत्यों के बाद वाद्य संगीत कार्यक्रम होगा। अंतिम दिन मामे खान राजस्थानी लोकगीत प्रस्तुत करेंगे।

    102 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

    समारोह में मुख्यमंत्री 102 मेधावी विद्यार्थियों को ‘भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति’ और प्रशस्ति-पत्र प्रदान करेंगे। श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की इस योजना के तहत प्रत्येक विद्यार्थी को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। खंडवा से सर्वाधिक छह विद्यार्थी चयनित हुए हैं। अशोकनगर, बड़वानी, नर्मदापुरम, सिवनी, सिंगरौली और उमरिया से चार-चार विद्यार्थियों का चयन हुआ है।

    किसानों को मिलेंगे 165 पुरस्कार

    ‘किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज’ के 165 विजेताओं को 55 ट्रैक्टर, 55 बुलेट मोटरसाइकिल और 55 ई-स्कूटर दिए जाएंगे। ऑनलाइन प्रतियोगिता में लगभग 40 हजार किसानों ने भाग लिया था। शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 15,298 प्रतिभागियों की मेरिट से लॉटरी के माध्यम से 55 जिलों के विजेताओं का चयन किया गया है।

    160 चित्रों की प्रदर्शनी, देशज व्यंजन मेला

    राज्योत्सव में ‘राजा भोज का भोपाल’ विषय पर 160 वाटर कलर चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। कृषि प्रदर्शनी में उन्नत बीज, स्मार्ट सिंचाई तकनीक और कृषि नवाचार देखने को मिलेंगे। महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पाद और हस्तशिल्प भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। देशज व्यंजन मेले में मालवा, निमाड़, बुंदेलखंड, बघेलखंड और महाकोशल के पारंपरिक व्यंजन मिलेंगे। मेला प्रतिदिन दोपहर 12 से रात 8 बजे तक चलेगा।

    कृषि संगोष्ठियों में प्राकृतिक खेती, बीज उत्पादन, कृषि यंत्रीकरण, नरवाई प्रबंधन, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और मत्स्य विकास पर चर्चा होगी। वहीं, स्थापना दिवस के पूर्वरंग में 31 अक्टूबर को लोक एवं जनजातीय कलाकारों की सांस्कृतिक गौरव यात्राएं भोपाल के विभिन्न मार्गों से निकाली जाएंगी।

     

    Latest articles

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई पंचतत्व में विलीन, जैत में हुआ अंतिम संस्कार

    भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का...

    न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, फिलिप्स का तूफानी शतक

    आकलैंड। India vs New Zealand ; लगातार तीन जीत के साथ टी20 सीरीज पर...

    बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह लोगों की मौत

    देहरादून। उत्तराखंड के जोशीमठ में बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त...

    MP DA Hike: एमपी के 7.50 लाख सरकारी कर्मचारियों को 2% डीए देने का ऐलान, पेंशनर्स को भी महंगाई राहत

    दीपावली से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, जनवरी से सितंबर तक...

    More like this

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई पंचतत्व में विलीन, जैत में हुआ अंतिम संस्कार

    भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का...

    न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, फिलिप्स का तूफानी शतक

    आकलैंड। India vs New Zealand ; लगातार तीन जीत के साथ टी20 सीरीज पर...

    बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह लोगों की मौत

    देहरादून। उत्तराखंड के जोशीमठ में बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त...