More
    Homeमध्यप्रदेशबीना-आगासौद में रेलवे का बड़ा काम, 20 ट्रेनें रद्द; कई ट्रेनों के...

    बीना-आगासौद में रेलवे का बड़ा काम, 20 ट्रेनें रद्द; कई ट्रेनों के रूट बदले

    Published on

    spot_img

    भोपाल। Train Route Changed: बीना और आगासौद रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन जोड़ने के लिए चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग कार्य का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा है। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। करीब 20 यात्री ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर निरस्त रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

    इन ट्रेनों के बदले गए रूट

    11465 वेरावल-जबलपुर एक्सप्रेस 10 और 12 अक्टूबर को भोपाल-इटारसी होकर चलेगी। 11466 जबलपुर-वेरावल एक्सप्रेस 9 और 12 अक्टूबर को इटारसी-भोपाल होकर संचालित होगी। रीवांचल एक्सप्रेस 8 और 14 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में इटारसी-जबलपुर-कटनी मार्ग से चलेगी। हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस 12 अक्टूबर तथा भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
    इसके अलावा भोपाल-धनबाद, धनबाद-भोपाल, भोपाल-चोपन और सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस भी निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी।

    20 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर रद्द

    यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते श्रीधाम एक्सप्रेस, भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी, राज्यरानी एक्सप्रेस, महामना एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस सहित विभिन्न मेमू ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कुछ ट्रेनों का संचालन 6 से 15 अक्टूबर तक अलग-अलग तारीखों में प्रभावित होगा, जबकि बीना-रूठियाई मेमू का संचालन 16 अक्टूबर तक प्रभावित रहेगा।

    रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन का ताजा शेड्यूल, रूट और ठहराव अवश्य जांच लें। तीसरी रेल लाइन और यार्ड रीमॉडलिंग का काम पूरा होने के बाद बीना-आगासौद क्षेत्र में ट्रेनों के संचालन की क्षमता और परिचालन व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

    Latest articles

    अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट में बहुमत हासिल किया

    वाशिंगटन। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध जैसे हालात के बीच अमेरिका में हुए...

    धार में सहकारी समिति प्रबंधक के तीन ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 2.41 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

    इंदौर। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत इंदौर लोकायुक्त की टीम ने...

    राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, 4 ट्रेनें रद्द; 45 मिनट पहले गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन

    श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रेलवे ट्रैक पर मंगलवार रात हुए धमाके से...

    शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स 340 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,850 के पार

    मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 4 नवंबर 2026 को मजबूती के साथ कारोबार...

    More like this