More
    Homeदेशशोपियां एनकाउंटर: मुठभेड़ में लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर अहमद गनी ढेर

    शोपियां एनकाउंटर: मुठभेड़ में लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर अहमद गनी ढेर

    Published on

    spot_img

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने पांच दिन तक चले सघन अभियान में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के शीर्ष कमांडर जाकिर अहमद गनी को मार गिराया। बुधवार को चनापोरा इलाके से उसका शव बरामद किया गया। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि एक अन्य आतंकी लतीफ भट अभी भी इलाके में छिपा हो सकता है, जिसकी तलाश जारी है।

    खुफिया सूचना के आधार पर शनिवार शाम से चनापोरा क्षेत्र में घेराबंदी कर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (RR), सीआरपीएफ और सेना की विशेष एंटी-टेरर यूनिट विक्टर फोर्स ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

    सुरक्षाबलों ने जंगल और बाग क्षेत्रों से आतंकियों के संभावित भागने के सभी रास्तों को सील कर दिया था। रात के समय भी ऑपरेशन जारी रखने के लिए विशेष प्रकाश व्यवस्था और अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई।

    पहलगाम हमले के बाद जारी सूची में था नाम

    जाकिर अहमद गनी उन 14 स्थानीय आतंकियों की सूची में शामिल था, जिसे पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सार्वजनिक किया था। जांच एजेंसियों के अनुसार उसका संबंध पाकिस्तान समर्थित आतंकी गतिविधियों से था और वह वर्ष 2023 से दक्षिण कश्मीर तथा पीर पंजाल क्षेत्र में सक्रिय था। उसके खिलाफ पहले भी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की कार्रवाई हो चुकी थी।

    कुलगाम का रहने वाला था जाकिर

    सूत्रों के अनुसार जाकिर कुलगाम जिले के मतलहामा का निवासी था। सुरक्षा एजेंसियों के रिकॉर्ड के मुताबिक वह 2024 से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था, जबकि उसका साथी लतीफ भट पिछले वर्ष संगठन में शामिल हुआ था।

    14 में से 9 आतंकी ढेर, 5 की तलाश जारी

    जाकिर गनी के मारे जाने के साथ ही पहलगाम हमले के बाद जारी 14 वांछित स्थानीय आतंकियों की सूची में शामिल 9 आतंकियों का अब तक सफाया किया जा चुका है। इससे पहले शोपियां और पुलवामा में हुई मुठभेड़ों में भी कई आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। अब सूची में शामिल शेष पांच आतंकियों की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है।

    Latest articles

    मन, शरीर और आत्मा के लिए क्यों जरूरी है मेडिटेशन?

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और मानसिक अशांति तेजी से बढ़...

    दतिया उपचुनाव 2026: आशुतोष तिवारी-घनश्याम सिंह के बीच कांटे की टक्कर

    भोपाल। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव इस बार बेहद दिलचस्प...

    NEET प्रदर्शन केस: FIR वापस लेने की तैयारी, 2500 संदिग्धों पर दिल्ली पुलिस की नजर

    साजिश की जांच जारी, CCTV, मोबाइल डेटा और फेस रिकग्निशन से जुटाए जा रहे सबूत नई...

    आज अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे सोनम वांगचुक, फिर लौटेंगे लद्दाख

    नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सोमवार को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल से छुट्टी...

    More like this

    मन, शरीर और आत्मा के लिए क्यों जरूरी है मेडिटेशन?

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और मानसिक अशांति तेजी से बढ़...

    दतिया उपचुनाव 2026: आशुतोष तिवारी-घनश्याम सिंह के बीच कांटे की टक्कर

    भोपाल। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव इस बार बेहद दिलचस्प...

    NEET प्रदर्शन केस: FIR वापस लेने की तैयारी, 2500 संदिग्धों पर दिल्ली पुलिस की नजर

    साजिश की जांच जारी, CCTV, मोबाइल डेटा और फेस रिकग्निशन से जुटाए जा रहे सबूत नई...