More
    Homeदेश4399 दिन का रिकॉर्ड: पीएम मोदी ने गिनाईं 12 साल की उपलब्धियां

    4399 दिन का रिकॉर्ड: पीएम मोदी ने गिनाईं 12 साल की उपलब्धियां

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनके कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे होने के अवसर पर नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एनडीए की बैठक में उनका सम्मान किया गया और उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास और सुशासन की नई दिशा प्राप्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय तक देश एक ऐसी व्यवस्था से प्रभावित रहा जिसमें नीति, नीयत और निर्णायक नेतृत्व का अभाव था। मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना के साथ काम करते हुए विकास को नई गति दी है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता ने वर्ष 2014 में एनडीए पर जो भरोसा जताया था, वह समय के साथ और मजबूत हुआ है। उन्होंने दावा किया कि सरकारी योजनाओं और नीतियों के प्रभाव से करोड़ों लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं और देश में एक नया मध्यम वर्ग उभरकर सामने आया है। बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि देश में एयरपोर्ट, एक्सप्रेस-वे और मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत अब केवल वैश्विक स्तर की बराबरी करने का लक्ष्य नहीं रखता, बल्कि कई क्षेत्रों में दुनिया से आगे निकलने की दिशा में काम कर रहा है।

    प्रधानमंत्री ने ग्रीन एनर्जी, न्यूक्लियर एनर्जी, डेटा सेंटर, जहाज निर्माण और विमान निर्माण जैसे क्षेत्रों को भविष्य की प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में ‘मेड इन इंडिया’ विमान भी देश की नई पहचान बनेंगे। बैठक में प्रधानमंत्री के 12 वर्षों के नेतृत्व की सराहना करते हुए अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखा, जबकि नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने उसका समर्थन किया। कार्यक्रम में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

    बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत की और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी द्वारा परोसी गई झालमुड़ी का भी आनंद लिया।

    Latest articles

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    Women Asia Cup Final: श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 8वें खिताब पर नजर; प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं

    दुबई। Women Asia Cup Final : महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में रविवार...

    Tata Sons Listing: RBI ने NBFC रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन ठुकराया, IPO की राह खुली

    मुंबई।Tata Sons Listing : टाटा समूह की शीर्ष होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर...

    बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, ‘मिर्जापुर-द मूवी’ भी मजबूत; ‘हैवान’ की हालत खराब

    मुंबई। Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस...

    More like this

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    Women Asia Cup Final: श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 8वें खिताब पर नजर; प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं

    दुबई। Women Asia Cup Final : महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में रविवार...

    Tata Sons Listing: RBI ने NBFC रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन ठुकराया, IPO की राह खुली

    मुंबई।Tata Sons Listing : टाटा समूह की शीर्ष होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर...