More
    Homeदेशफ्रांस दौरे पर पीएम मोदी, G7 में ट्रम्प से होगी अहम मुलाकात

    फ्रांस दौरे पर पीएम मोदी, G7 में ट्रम्प से होगी अहम मुलाकात

    Published on

    spot_img

    नीस में राष्ट्रपति मैक्रों संग द्विपक्षीय वार्ता आज, 16 महीने बाद आमने-सामने होंगे मोदी और ट्रम्प

    नई दिल्ली/पेरिस/ब्रातिस्लावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने छह दिवसीय फ्रांस और स्लोवाकिया दौरे के तहत शनिवार रात फ्रांस के नीस शहर पहुंच गए। प्रधानमंत्री 14 जून को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक साझेदारी, रक्षा सहयोग, व्यापार, निवेश और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन भी करेंगे।

    प्रधानमंत्री का यह दौरा 13 से 18 जून तक चलेगा। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी सातवीं फ्रांस यात्रा है। दौरे के पहले चरण में वे 13 और 14 जून को नीस में रहेंगे, जबकि दूसरे चरण में 16 से 18 जून के बीच होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

    17 जून को ट्रम्प से मुलाकात

    दौरे का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव 17 जून को होने वाली प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की द्विपक्षीय बैठक मानी जा रही है। व्हाइट हाउस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। दोनों नेताओं के बीच करीब 16 महीने बाद आमने-सामने बातचीत होगी। इससे पहले दोनों की मुलाकात फरवरी 2025 में वॉशिंगटन में हुई थी। पिछले वर्ष कनाडा में आयोजित G7 सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात नहीं हो सकी थी, क्योंकि राष्ट्रपति ट्रम्प सम्मेलन बीच में छोड़कर लौट गए थे।

    स्लोवाकिया का ऐतिहासिक दौरा भी करेंगे

    प्रधानमंत्री मोदी 14 जून की शाम फ्रांस से स्लोवाकिया रवाना होंगे और 15 जून तक वहां प्रवास करेंगे। इस दौरान वे स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रोबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रीनी से मुलाकात करेंगे। स्लोवाकिया के स्वतंत्र राष्ट्र बनने के बाद वर्ष 1993 से अब तक किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला आधिकारिक दौरा होगा, जिसे दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    G7 में वैश्विक नेताओं से संवाद

    G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के प्रमुख नेताओं के साथ विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सम्मेलन में आर्थिक सहयोग, वैश्विक सुरक्षा, ऊर्जा, तकनीक और भू-राजनीतिक चुनौतियों जैसे विषय प्रमुख रहेंगे। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प भी सम्मेलन के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की, कतर के अमीर, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से अलग-अलग द्विपक्षीय मुलाकातें करेंगे। इसके बाद 17 जून को उनकी प्रधानमंत्री मोदी के साथ अहम बैठक होगी।

    भारत-फ्रांस और भारत-अमेरिका संबंधों पर रहेगी नजर

    विशेषज्ञों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी की मैक्रों और ट्रम्प के साथ होने वाली मुलाकातें रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। G7 सम्मेलन के इतर होने वाली ये बैठकें आने वाले समय में भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को नई दिशा दे सकती हैं।

    Latest articles

    MP Monsoon Update 2026: मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री फिर टली, 21-23 जून के बीच दस्तक के आसार

    34 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार...

    Global Investors Summit 2027: भोपाल फिर बनेगा निवेश का महाकेंद्र, जनवरी 2027 में दूसरी GIS की तैयारी शुरू

    भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार एक बार फिर राजधानी भोपाल को वैश्विक निवेश का बड़ा मंच...

    Uddhav Sena Crisis: उद्धव ठाकरे की शिवसेना में बगावत के संकेत, दिल्ली में सांसदों की आपात बैठक

    संजय राउत बोले- 50-50 करोड़ के ऑफर दिए गए नई दिल्ली/मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में...

    G7 Summit 2026: PM मोदी ने होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाया

    एवियन/नई दिल्ली। फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G7 Summit 2026 के दौरान प्रधानमंत्री...

    More like this

    MP Monsoon Update 2026: मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री फिर टली, 21-23 जून के बीच दस्तक के आसार

    34 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार...

    Global Investors Summit 2027: भोपाल फिर बनेगा निवेश का महाकेंद्र, जनवरी 2027 में दूसरी GIS की तैयारी शुरू

    भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार एक बार फिर राजधानी भोपाल को वैश्विक निवेश का बड़ा मंच...

    Uddhav Sena Crisis: उद्धव ठाकरे की शिवसेना में बगावत के संकेत, दिल्ली में सांसदों की आपात बैठक

    संजय राउत बोले- 50-50 करोड़ के ऑफर दिए गए नई दिल्ली/मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में...