More
    Homeदेशनासिक टीसीएस केस-महिलाओं के यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के आरोप

    नासिक टीसीएस केस-महिलाओं के यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के आरोप

    Published on

    spot_img

    नासिक। नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के कार्यालय में काम करने वाली नौ महिलाओं ने यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि आरोपी पीडि़तों को मानसिक दबाव में लाकर उनका शोषण करते थे और उन्हें इस्लाम में परिवर्तित करने के लिए प्रेरित करते थे।

    पीडि़तों ने पुलिस को बताया कि आरोपी दानिश शेख, जो पहले से शादीशुदा है, ने उन्हें शादी का झांसा देकर यौन उत्पीडऩ किया। उन्होंने पीडि़त से कहा कि भजन सुनना और मंदिर जाना बंद कर दें, अल्लाह उनके सारे गुनाह माफ कर देंगे। मानसिक दबाव में पीडि़त को तसबीह पढऩे और धार्मिक वीडियो देखने के लिए भी कहा गया। आरोपी ने यू-ट्यूब पर पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील और उपदेशक जाकिर नाइक के वीडियो देखने को कहा।

    चार्जशीट में 106 गवाहों के बयान

    चार्जशीट में कुल 106 गवाहों के बयान शामिल हैं, जिनमें पीडि़त, उनके परिवार, टीसीएस के कर्मचारी और यौन उत्पीडऩ रोकथाम समिति के सदस्य शामिल हैं। इन बयानों से एक स्पष्ट पैटर्न सामने आया कि आरोपी महिलाओं को लगातार धर्मांतरण और धार्मिक गतिविधियों में दबाव डाल रहे थे। मामले की जांच के दौरान पता चला कि अन्य आरोपी तौसीफ और निदा ने पीड़ित को इस्लामिक धर्म के बारे में जानकारी देने और वीडियो देखने के लिए प्रेरित किया। आरोपियों ने पीड़ित के बैंक खातों और व्यक्तिगत जानकारी का भी इस्तेमाल किया।

    अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार

    इस घटना की शिकायत सबसे पहले 26 मार्च को देवलाली पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। इसके बाद आठ और महिलाओं ने आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस इस मामले में नौ यौन उत्पीडऩ और छेड़छाड़ के मामलों की जांच कर रही है। टीसीएस ऑफिस में काम करने वाली महिलाओं के अनुसार, आरोपियों ने व्हाट्सऐप गु्रप के जरियेे नमाज पढऩे और इस्लामी परंपराओं के अनुसार कपड़े पहनने का दबाव भी डाला।

    Latest articles

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    Women Asia Cup Final: श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 8वें खिताब पर नजर; प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं

    दुबई। Women Asia Cup Final : महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में रविवार...

    Tata Sons Listing: RBI ने NBFC रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन ठुकराया, IPO की राह खुली

    मुंबई।Tata Sons Listing : टाटा समूह की शीर्ष होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर...

    बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, ‘मिर्जापुर-द मूवी’ भी मजबूत; ‘हैवान’ की हालत खराब

    मुंबई। Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस...

    More like this