More
    Homeदेशजून की शुरुआत महंगाई के झटके से, कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 ₹...

    जून की शुरुआत महंगाई के झटके से, कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 ₹ तक महंगा

    Published on

    spot_img

    पेट्रोल-डीजल पर नई एक्सपोर्ट ड्यूटी लागू

    नई दिल्ली। जून महीने की शुरुआत आम लोगों और कारोबारियों के लिए कई बड़े बदलावों के साथ हुई है। तेल विपणन कंपनियों ने कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में ₹53.50 तक की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं, 5 किलो वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर के दाम भी ₹11 बढ़ा दिए गए हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन (ATF) पर नई एक्सपोर्ट ड्यूटी भी लागू कर दी है।

    कॉमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा

    1 जून से दिल्ली में 19 किलो वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत ₹42 बढ़कर ₹3113.50 हो गई है। अन्य महानगरों में भी कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है।

    शहर       नई कीमत   पुरानी कीमत  बढ़ोतरी 

    दिल्ली     3113.50  3071.50    42.00
    कोलकाता 3255.50  3202.00    53.50
    मुंबई      3067.50  3024.00    43.50
    चेन्नई     3283.00 3237.00    46.00

    रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार पर बढ़ेगा दबाव

    कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय की लागत बढ़ेगी। इसका असर खाने-पीने की वस्तुओं, चाय-नाश्ते और शादी समारोहों की कैटरिंग सेवाओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

    5 किलो वाला छोटू सिलेंडर भी महंगा

    फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर, जिसे आमतौर पर “छोटू सिलेंडर” कहा जाता है, अब ₹821.50 में मिलेगा। इसकी कीमत पहले ₹810.50 थी। हालांकि 5 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत ₹339 पर स्थिर रखी गई है। यह सिलेंडर बिना एड्रेस प्रूफ के उपलब्ध होता है और इसका उपयोग मुख्य रूप से प्रवासी मजदूर, छात्र तथा छोटे दुकानदार करते हैं।

    घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

    राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    पेट्रोल, डीजल और ATF पर नई एक्सपोर्ट ड्यूटी लागू

    केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और हवाई ईंधन (ATF) के निर्यात पर लगने वाली ड्यूटी में संशोधन किया है। नई दरें 1 जून से प्रभावी हो गई हैं।

    पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी: 1.50 प्रति लीटर
    डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी: 13.50 प्रति लीटर
    ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी: 9.50 प्रति लीटर

    Latest articles

    मोहन सरकार का बड़ा फैसला- 46.80 लाख परिवारों को करायेगी जमीन की रजिस्ट्री

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में...

    ट्विषा शर्मा केस: सास और पति 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, जेल भेजे गए

    भोपाल। मॉडल-अभिनेत्री ट्विषा शर्मा की मौत के हाई-प्रोफाइल मामले में नया घटनाक्रम सामने आया...

    सीबीएसई विवाद: ऑन स्क्रीन मार्किंग मामले में चेयरमैन और सचिव का ट्रांसफर, जांच के आदेश

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता...

    ईंधन महंगाई का नया झटका-पेट्रोल-डीजल में 10 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं दाम

    नई दिल्ली। देश में आम जनता की जेब पर महंगाई का दबाव बढऩे वाला...

    More like this

    मोहन सरकार का बड़ा फैसला- 46.80 लाख परिवारों को करायेगी जमीन की रजिस्ट्री

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में...

    ट्विषा शर्मा केस: सास और पति 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, जेल भेजे गए

    भोपाल। मॉडल-अभिनेत्री ट्विषा शर्मा की मौत के हाई-प्रोफाइल मामले में नया घटनाक्रम सामने आया...

    सीबीएसई विवाद: ऑन स्क्रीन मार्किंग मामले में चेयरमैन और सचिव का ट्रांसफर, जांच के आदेश

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता...