More
    Homeदेशसुरक्षा खर्च बढ़ा तो घटा अपराध, एसबीआई रिसर्च में बड़ा खुलासा

    सुरक्षा खर्च बढ़ा तो घटा अपराध, एसबीआई रिसर्च में बड़ा खुलासा

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली। देश में आर्थिक विकास और अपराध दर का सीधा संबंध है। एसबीआई रिसर्च ने 28 राज्यों के आंकड़ों का विश्लेषण किया और पाया कि जब राज्य प्रति व्यक्ति सुरक्षा खर्च में 1 प्रतिशत बढ़ोतरी करता है, तो अपराध दर लगभग 0.36 प्रतिशत घट जाती है।

    रिसर्च में यह भी खुलासा हुआ कि जिन शहरों में सीसीटीवी कैमरों से अधिक इलाका कवर किया गया है, वहां अपराध दर कम है। वहीं, महिलाओं के खिलाफ अपराध जहां ज्यादा हैं, वहां उनके वर्कफोर्स में हिस्सेदारी कम पाई गई।

    अपराध में गिरावट

    -2024 में देश में कुल 58.86 लाख संज्ञेय अपराध दर्ज हुए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6% कम हैं।

    -अखिल भारतीय अपराध दर प्रति लाख आबादी 2023 के 448.3 से घटकर 2024 में 418.9 हो गई।

    -महिलाओं के खिलाफ अपराध 4.48 लाख से घटकर 4.41 लाख हुए।

    राज्यवार आंकड़े और महिला श्रम बल पर असर

    -केरल में प्रति लाख आबादी पर सबसे अधिक 1,389 संज्ञेय अपराध दर्ज।

    -नगालैंड में सबसे कम 61.6 अपराध।

    -हरियाणा, बिहार, पंजाब और बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध राष्ट्रीय औसत (64.6) से ऊपर, जिससे महिला वर्कफोर्स पर नकारात्मक असर।

    -राजस्थान अपवाद, जहां क्राइम रेट ज्यादा होने के बावजूद महिला वर्कफोर्स 50% से अधिक।

     एफआईआर की कमी और आंकड़ों की असलियत

    नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के अनुसार घरेलू हिंसा के कम से कम 5.94 लाख मामले पुलिस तक पहुंचने चाहिए थे।लेकिन एनसीआरबी में केवल 1.21 लाख मामले दर्ज। मतलब 80% मामले पुलिस रिकॉर्ड में नहीं आए।बंगाल में लापता बच्चों और हिंसक अपराधों में राष्ट्रीय हिस्सा ज्यादा, लेकिन चोरी और सेंधमारी के मामले कम दर्ज।

    Latest articles

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    Women Asia Cup Final: श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 8वें खिताब पर नजर; प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं

    दुबई। Women Asia Cup Final : महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में रविवार...

    Tata Sons Listing: RBI ने NBFC रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन ठुकराया, IPO की राह खुली

    मुंबई।Tata Sons Listing : टाटा समूह की शीर्ष होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर...

    बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, ‘मिर्जापुर-द मूवी’ भी मजबूत; ‘हैवान’ की हालत खराब

    मुंबई। Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस...

    More like this