More
    Homeदेशयमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: मथुरा में वोल्वो बस और ट्रेलर...

    यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: मथुरा में वोल्वो बस और ट्रेलर की टक्कर, 4 की मौत, 25 घायल

    Published on

    spot_img

    मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। राया थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 112-113 के बीच गोला बस सर्विस की वोल्वो बस एक ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से 25 यात्री घायल हो गए।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार सुबह करीब 3:35 बजे हुआ। उस समय बस में लगभग 65 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

    हादसे की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी महावन और थाना राया पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

    घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से मथुरा जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है।

    फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर यातायात सामान्य कराने और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    #YamunaExpressway #MathuraAccident #RoadAccident #UttarPradesh #BreakingNews

    Latest articles

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    Women Asia Cup Final: श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 8वें खिताब पर नजर; प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं

    दुबई। Women Asia Cup Final : महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में रविवार...

    Tata Sons Listing: RBI ने NBFC रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन ठुकराया, IPO की राह खुली

    मुंबई।Tata Sons Listing : टाटा समूह की शीर्ष होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर...

    बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, ‘मिर्जापुर-द मूवी’ भी मजबूत; ‘हैवान’ की हालत खराब

    मुंबई। Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस...

    More like this