More
    Homeदेशबंगाल में शुभेंदु सरकार सोमवार को पहला बड़ा विस्तार, 35 नए मंत्रियों...

    बंगाल में शुभेंदु सरकार सोमवार को पहला बड़ा विस्तार, 35 नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण

    Published on

    spot_img

    कोलकाता । पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का पहला बड़ा विस्तार करने जा रही है। इस शपथ ग्रहण समारोह में कुल 35 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। समारोह सुबह 11 बजे नबन्ना (राज्य सचिवालय) में आयोजित होगा, जहाँ राज्यपाल आर. एन. रवि मंत्री मंडल के सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।

    मुख्यमंत्री अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर यह जानकारी साझा की और बताया कि नए मंत्रियों के शामिल होने से भाजपा सरकार प्रशासनिक तौर पर और सशक्त होगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह विस्तार विभिन्न क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की कोशिश है।

    मंत्रियों के संभावित नाम और जिम्मेदारियाँ

    सूत्रों के अनुसार, उत्तर बंगाल से माथाभांगा के विधायक निशीथ प्रमाणिक को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा कूचबिहार-दक्षिण के रथींद्र बोस को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। इस क्षेत्र के अन्य दो विधायकों, दीपक बर्मन और शंकर घोष, को भी मंत्री पद मिल सकता है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रस्तावित मंत्रिमंडल में दो या अधिक महिला नेताओं को शामिल किया जाएगा, और एक महिला अभिनेत्री को भी मंत्री पद देने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, अभिनेता-नेता रुद्रनील घोष और पत्रकारिता से राजनीति में आए स्वपन दासगुप्ता तथा जगन्नाथ चट्टोपाध्याय को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। विशेष रूप से स्वपन दासगुप्ता को उच्च शिक्षा मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

    भाजपा का नया अध्याय: 15 साल बाद सत्ता का परिवर्तन

    पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 294 सदस्यीय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल कर 15 वर्षों तक सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस का शासन समाप्त कर दिया। 9 मई को शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके साथ ही पांच अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी: दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक।

    Latest articles

    मोहन सरकार का बड़ा फैसला- 46.80 लाख परिवारों को करायेगी जमीन की रजिस्ट्री

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में...

    ट्विषा शर्मा केस: सास और पति 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, जेल भेजे गए

    भोपाल। मॉडल-अभिनेत्री ट्विषा शर्मा की मौत के हाई-प्रोफाइल मामले में नया घटनाक्रम सामने आया...

    सीबीएसई विवाद: ऑन स्क्रीन मार्किंग मामले में चेयरमैन और सचिव का ट्रांसफर, जांच के आदेश

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता...

    ईंधन महंगाई का नया झटका-पेट्रोल-डीजल में 10 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं दाम

    नई दिल्ली। देश में आम जनता की जेब पर महंगाई का दबाव बढऩे वाला...

    More like this